फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार फ्लाॅप देने के बाद एक सीरियल से घर-घर में हुई थी मशहूर, अब 7 साल से गुमनाम है ये हीरोइन

Fri, 16 Feb 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शोमा अानंद
टीवी सीरियल 'हम पांच' की पॉपुलर एक्ट्रेस शोमा आनंद का आज 60वां जन्मदिन है। शोमा आनंद ने अपना करियर 1976 में फिल्म 'बारूद' से शुरू किया था। इस फिल्म में शोमा के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे। 'बारूद' के बाद शोमा ने 'जिगर' और 'कुली' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शोमा आनंद
1980 के बाद से शोमा को छोटे और सपोर्टिंग रोल ही मिले। शोमा का करियर धीमा रहा लेकिन उनकी तस्वीर सामने आते ही लोग उन्हें पहचान जाते हैं। साथ ही उनके काम की तारीफ भी करते हैं। 'हंगामा', 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में कॉमेडी कर शोमा ने सुर्खियां बटोरी थीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
शोमा आनंद
शोमा को आखिरी बार साल 2006 में फिल्म 'शादी करके फंस गया यार' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही थी। शोमा का सबसे पॉपुलर सीरियल 'हम पांच' था। पिछले दिनों खबर आई थी कि यह सीरियल फिर से शुरू होगा और उसकी कास्ट में शोमा होंगी। लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है।
 

 

4 of 6
शोमा आनंद
बॉलीवुड और टीवी पर शोमा ने मां, बहन, चाची, बीवी के किरदार निभाए हैं। दो-चार फिल्मों में लीड रोल करने के बाद शोमा को काम मिलना बंद हो गया। इसलिए उन्होंने सपोर्टिंग रोल करने शुरू कर दिए। शोमा को कई हॉरर फिल्मों में भी देखा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
शोमा आनंद
अभी शोमा ठीक से पहचान बना भी नहीं पाईं थी कि उन्होंने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई। शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोमा आनंद
उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगी और इसके लिए उन्होंने टीवी पर आना शुरू किया जो कि उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। सीरियल में उनके किरदार को पसंद किया गया। फिल्मों में भी उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने की शुरुआत होने लगी। फिलहाल कुछ सालों से शोमा नजर नहीं आ रही हैं। शोमा का करियर थम सा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें