अभिनेता शम्मी कपूर को उनके अभिनय के कारण जाना जाता है। शम्मी कपूर को उनकी शानदार फिल्मों के लिए फिल्मफेयर का अवॉर्ड का सम्मान भी मिला। वह अपनी फिल्मों के कारण प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं।
अभिनेता शम्मी कपूर का जन्मदिन है। शम्मी कपूर 21 अक्तूबर 1931 को जन्म हुआ था। शम्मी कपूर का पूरा नाम शमशेर राज कपूर है। शम्मी कपूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे थे। शम्मी कपूर का फिल्मी करियर शानदार रहा। शम्मी कपूर को उनकी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपनी फिल्मों के कारण आज भी अपने प्रशंसकों के दिल में राज करते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शम्मी कपूर
- फोटो : एक्स
'जीवन ज्योति' फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम
अभिनेता शम्मी कपूर ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड फिल्म 'जीवन ज्योति' में काम किया था। इस फिल्म को करने के बाद शम्मी कपूर को कभी जीवन में मुड़कर नहीं देखना पड़ा। उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
इन फिल्मों में किया था शानदार अभिनय
शम्मी कपूर ने 'जंगली', 'तुमसा नहीं देखा', 'दिल देके देखो', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'सिंगापुर', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज', 'एन ईवनिंग इन पेरिस', 'ब्रह्मचारी' और 'सच्चाई' जैसी शानदार फिल्मों के कारण जाना जाता है।
4 of 6
शम्मी कपूर
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
मिल चुके हैं ये पुरस्कार
अभिनेता शम्मी कपूर को 1968 में आई 'ब्रह्मचारी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही विधाता फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। बता दें कि शम्मी कपूर ने बतौर निर्देशक भी काम किया है। उन्होंने 'मनोरंजन' फिल्म का निर्देशन भी किया।
1 जनवरी से 21 जनवरी तक नहीं पी थी शराब
अभिनेता शम्मी कपूर ने पहली पत्नी के निधन के बाद शराब छोड़ दी थी। शम्मी कपूर ने 1 जनवरी से 21 जनवरी के बीच कभी शराब नहीं पी। गीता बाली जो कि उनकी पहली पत्नी थीं, वो जनवरी में बीमारी हुई थी, 21 को उनका निधन हो गया था। इस कारण से उन्होंने बाद में शराब को हाथ भी नहीं लगाया था।
किडनी की बीमारी से हुआ था शम्मी कपूर का निधन
शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी के 10 साल बाद ही गीता को चेचक की बीमारी हो गई और साल 1965 में उनका निधन हो गया। शम्मी ने शादी से पहले ही नीला के सामने यह शर्त रख दी थी कि वह कभी मां नहीं बनेंगी और गीता के बच्चों को ही अपने बच्चे की तरह पालेंगी। दूसरी पत्नी नीला ने बताया कि शम्मी को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था। 14 अगस्त 2011 को क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण शम्मी कपूर का निधन हो गया था।