बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकार का जीवन बहुत ही व्यस्त होता है। वह अपनी फिल्मों की शूटिंग के चलते अक्सर ट्रैवलिंग में बिजी रहते हैं। ऐसे में उनके लिए अपने परिवार और अपनी पसंदीदा चीजों के लिए समय निकाल पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी ये कलाकार अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर अपनी पसंदीदा चीजों को करने की कोशिश करते हैं। आपने कई ऐसे सितारे देखे होंगे, जो अपना फ्री समय विदेशों में जाकर या अन्य गतिविधियां करके बिताते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी इस चका-चौंध से भरी इंडस्ट्री में ऐसे भी सितारे हैं, जिन्हें अपना खाली समय खेती-बाड़ी करके बिताना पसंद है। जी हां, कुछ कलाकारों ने गार्डनिंग को अपने जीवन का एक ऐसा अभिन्न हिस्सा बना लिया है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने समय का सदुपयोग करते हैं।