फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda: पुलकित से पूछा कब करेंगे कृति से शादी, एक्टर बोले- ‘हम बेस्ट फ्रेंड की तरह रहते हैं’

Tue, 26 Apr 2022 02:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में इन दिनों शादी का दौर चला हुआ। टीवी हो या फिल्म इंडस्ट्री हर जगह शादी की शहनाइयां गूज रही हैं। इसी बीच अभिनेता पुलकित सम्राट से भी यही सवाल पूछा गया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री कृति खरबंदा से कब शादी करने जा रहे हैं। इस पर अभिनेता ने सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि वह दोनों अच्छे दोस्तों की तरह रहते हैं और उनका मानना है कि कभी-कभी शादी के बाद बॉन्डिंग में बदलाव हो जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई फिल्मों 'वीरे की वेडिंग', 'तैश' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं, लेकिन शादी को लेकर कभी अपने विचार साझा नहीं करते।
विज्ञापन

3 of 4
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पुलकित ने शादी का सवाल पूछे जाने पर कहा, "मेरा तो फंडा सिंपल है, जब तक आप बेस्ट फ्रेंड की तरह रह रहे हैं, तो चीजें बहुत आसानी से सुलझ जाती हैं। इस तरह आपका झगड़ा और प्यार दोस्तों वाला होता है। जब शादी का बात आती है, तो यह कभी-कभी दो व्यक्तियों के बीच की बॉन्डिंग को बदल देता है। जब तक आप सबसे अच्छे दोस्त की तरह है, चीजे आसान हैं, इसलिए क्यों तनाव लेना।" अभिनेता ने आगे कहा कि हम दोनों एक-दूसरे को अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि हम दोनों साथ हैं और अभी हम ऐसे ही रहना चाहते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पुलकित ‘फुकरे 3’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वह ‘सुस्वागतम खुशमदीद’ में भी नजर आएंगे। वहीं, कृति खरबंदा इस साल एक मलयालम इंटस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह ‘अलोन’ में अभिनेता मोहनलाल के साथ दिखाई देंगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें