आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा है, मुझे इसको लेकर बुरा तो लगा ही, लेकिन बुरा महसूस करना उस काम की छोटी सी कीमत है जिसके लिए आपको प्यार और सम्मान मिलता है। आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'मैंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्म दीं, तो अंत में हंसने का मौका किसे मिला'? ट्रोल्स को जवाब देते हुए आलिया ने कहा- 'कम से कम जब तक मैं अपनी अगली फ्लॉप न दे दूं? फिलहाल तो, मैं हंस रही हूं'। इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैं हर बार बातों से इसका जवाब नहीं दे सकती। और अगर आपको मैं नहीं पसंद, तो मुझे मत देखो, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती'।