फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: बोल्डनेस की सारी हदें पार कर चुकी हैं ये वेब सीरीज, जानिए किस ओटीटी पर हुई रिलीज

Mon, 12 Jul 2021 11:51 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोल्ड वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
अब फिल्मों से ज्यादा दर्शक वेब सीरीज के कंटेंट को पसंद करने लगे हैं। इसकी वजह ये है कि वेब सीरीज में हर किस्म का मसाला मिल रहा है, फिर चाहे वो बोल्ड, एक्शन, थ्रिलर या कॉमेडी हो। तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म हो गए है। नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार, जी5, ऑल्ट बालाजी कई ओटीटी है जो दर्शकों के बीच कंटेंट परोसते हैं। लेकिन आज हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी बोल्ड है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और ऑल्ट बालाजी दर्शकों के बीच बोल्ड कंटेंट परोसने में सबसे आगे हैं और ऐसे में कई ऐसी सीरीज है जो बेहद बोल्ड हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उन पांच सबसे ज्यादा बोल्ड सीरीज के बारे में...

वर्जिन भास्कर- जी5

ये सीरीज एक कामुक विषय पर आधारित है जो एक कुंवारे लड़के पर है। ये लड़का कामुक लेख भी लिखता है और सीरीज में गर्लफ्रेंड के साथ उसकी केमिस्ट्री देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। इस सीरीज को आप जी5 और ऑल्ट बालाजी दोनों पर देख सकते हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
फोर मोर शॉट्स प्लीज - फोटो : सोशल मीडिया
फोर मोर शॉट्स प्लीज- अमेजन प्राइम

यह सीरीज कोई आम एडल्ट कंटेंट वाली सीरीज नहीं है, बल्कि इसमें चार भारतीय लड़कियों की कहानी को अलग-अलग तरीकों से दिखाया गया है। लड़कियां किन परेशानियों से जूझती है जैसे करियर, शादी, बच्चे, परिवार, रिलेशनशिप और भी कई चीजों को लेकर सीरीज में खुलकर बात की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
हेलो मिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेलो मिनी- एमएक्स प्लेयर 

सीरीज हेलो मिनी काफी बोल्ड है और इसमें भर-भरकर एडल्ट कंटेंट दिखाया गया है। साथ ही इसमें दिखाया गया सस्पेंस भी आपको काफी पसंद आएगा। सीरीज में प्रिया बनर्जी, अर्जुन अनेजा, गौरव चोपड़ा, मृणाल दत्त, अनुजा जोशी और अंकुर राठी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज के 15 एपिसोड है और इसका दूसरा सीजन भी रिलीज हो चुका है।

4 of 5
फुह से फैंटेसी - फोटो : सोशल मीडिया
फुह से फैंटेसी- वूट

सीरीज फुह से फैंटेसी को चार्मिंग तरीके से दिखाया जा रहा है। खास बात यह है कि, शो में पॉपुलर फेस जैसे करण वाही, प्लाबिता बोरठाकुर, नवीन कस्तुरिया, अंशुमन मल्होत्रा, गौरव पांडे और अनुप्रिया गोयनका शामिल हैं। इस 10 एपिसोड की सीरिज में प्योर इमोशन, प्लेजर और एडवेंचर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंदी बात - फोटो : सोशल मीडिया
गंदी बात- ऑल्ट बालाजी

ऑल्ट बालाजी यानी एकता कपूर की ये वेब सीरीज बहुत बोल्ड है। इसमें समाज में हो रही उन गंदी बातों को दिखाया गया है, जिन पर कोई बात नहीं करना चाहता। गंदी बात वेब सीरीज का सब्जेक्ट अच्छा है, लेकिन इसमें इतने बोल्ड सीन्स हैं कि आप इसे अकेले ही देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें