फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों में शूट हुआ था महाभारत का चीरहरण सीन, बड़ी मान-मनौव्वल के बाद माने थे 'शकुनि मामा'

Thu, 30 Apr 2020 10:43 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Mahabharat - फोटो : amar ujala mumbai
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने जैसे ही रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से क्या शुरू किया मानो पुराने सीरियल्स की बहार आ गई हो। दूरदर्शन का देखा देखी दूसरे चैनल्स भी अपने पुराने शोज एक एक कर लाने लगे। इस फेरिस्त में स्टार प्लस का सीरियल महाभारत भी शामिल है जो छह साल पहले टीवी पर प्रसारित हुआ था। बी आर चोपड़ा की महाभारत के बाद यह पहली ऐसी महाभारत रही जिसे दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Mahabharat - फोटो : amar ujala mumbai
बीते दिनों शो के कुछ कलाकारों ने उस दौर की अपनी यादें साझा की और बताया कि कैसे डेढ़ साल की शूटिंग में सभी कलाकारों के बीच अच्छी केमिस्ट्री बन गई थी और आपस में सभी का ऐसा लगाव हो गया था कि सभी शूट के आखिरी दिन अपने आंसू भी नहीं रोक सके थें। शो में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली पूजा शर्मा ने बताया कि उन्हें महाभारत की शूटिंग के दौरान तैयार होने में करीब दो घंटे का समय लगता था। वहीं उन्होंने शो के पुरुषों के बारे में दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा कि वे सभी शूटिंग के दौरान सेट पर आकर शूट शुरू होने से ठीक पहले ही आभूषण पहना करते थें। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahabharat - फोटो : amar ujala mumbai
पूजा के अनुसार उनकी पहली कोशिश रहती थी की उन्हें डायलॉग्स याद रहे लेकिन जैसे ही शूट शुरू होता था तब वह उसमें रम जाती थीं। उनके जहन में आज भी सभी तरह की यादें इस तरह से ताजा है कि वह उसपर किताब भी लिख सकती हैं। वहीं चीरहरण सीन के बारे में उन्होंने बताया कि उस पूरे सीक्वंस को शूट करने में करीब 20 दिनों का समय लग गया था। आज भी वह अपने पुराने सीन्स देखा करती हैं। लोगों का संदेश उन्हें आज भी प्राप्त होता है। यह उनके साथ साथ उनके परिवार के लिए बड़ा मौका था।

4 of 5
Mahabharat - फोटो : twitter
भीष्म का रोल निभाने वाले आरव चौधरी का कहना है कि उनके लिए भीष्म का किरदार निभाना एक बड़ी चुनौती थी। वह शो में सबसे पहले जुड़े थें। इस किरदार के लिए उन्हें करीब छह से सात महीने की मेहनत करनी पड़ी और उसके बाद जब तक शो चला तब तक उन्हें उस तरह का शरीर बनाए रखना पड़ा। शकुनि का किरदार निभाने वाले प्रनीत भट्ट का कहना है कि उन्होंने पहले महाभारत के लिए मना कर दिया था। हालांकि मेकर्स उन्हें किसी भी कीमत पर शो से जोड़ना चाहते थें।  उनके अनुसार वह महाभारत में सिर्फ दो ही किरदार कृष्ण या फिर शकुनि निभाना चाहते थें और जब मेकर्स ने उनसे उनकी इच्छा पूछी तो उन्होंने शकुनि बनने की मंशा जाहिर की। वह इससे पहले कई सकारात्मक किरदार निभा चुके थें इस वजह से वह इस बार नकारात्मक किरदार के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करना चाहते थें। किरदार में ढलने के लिए लंबी तैयारी की जरूरत पड़ी। उन्हें अपना वजन से लेकर दाढ़ी बढ़ानी पड़ी। इस शो से उन्हें ऐसी ख्याति प्राप्त हुई है कि आज भी विभिन्न जगह लोग उन्हें मामा जी के नाम से ही पुकारते हैं शो का आखिरी दिन कुछ इस तरह बीता था कि सभी लोग बहुत भावुक हो गए थें और कुछ तो रोने तक लगे थें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mahabharat - फोटो : social media
वहीं अर्जुन का किरदार निभाने वाले शाहीर शेख ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन दिनों सेट पर उन्हें मानों बॉयज हॉस्टल वाली फीलिंग आती थी। उन्होंने पुरानी वाली महाभारत बचपन में देखी थी लेकिन अपने शूट से ठीक पहले उन्होंने इसे फिर से देखने से बचने का निश्चय किया था। शो का पूरा अनुभव कमाल का था। कई ऐसे किस्से भी हैं जो आज तक याद है यह शो अब एक ब्रांड बन गया है जिसकी बातें आज भी होती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें