फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत से बाहुबली के कटप्पा तक, फिल्मों से दूर हैं इन स्टार्स की बेटियां, खूबसूरती के मामले में हीरोइनों को भी देती हैं टक्कर

Sun, 28 Jun 2020 09:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार की बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की तरह साउथ सिनेमा की सितारे भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। साउथ सिनेमा के ऐसे कई अभिनेता हैं जो फिल्मों के अलावा अपने परिवार की वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड के बहुत से कलाकारों की बेटियों ने फिल्मों से दूरी बनाई उसी तरह साउथ फिल्मों के अभिनेताओं की बेटियां भी फिल्मों में कभी नजर नहीं आईं। ऐसे में आज हम आपको साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कलाकारों की बेटियों से रूबरू करवाते हैं जो फिल्मों से हमेशा रही दूर, लेकिन खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
विक्रम, अक्षिता - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षिता विक्रम
यह किंग, धूल, डेविड और आई जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सुपरस्टार अभिनेता विक्रम की बेटी हैं। विक्रम ने साल 1992 में शैलजा बालकृष्णन से शादी की। इन दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम ध्रुव कृष्णा है। वह भी एक कलाकार हैं। वहीं बेटी का अक्षिता हमेशा फिल्मों से दूर रही हैं। अक्षिता ने मनु रंजीत से शादी की है।
विज्ञापन

3 of 7
चिरंजीवी और अपनी मां के साथ उनकी दोनों बेटियां - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता और श्रीजा
यह दोनों साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी की बेटियां हैं। चिरंजीवी की इन दोनों बेटियों के अलावा एक बेटा है जोकि सुपरस्टार राम चरण हैं, लेकिन सुष्मिता और श्रीजा फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं। यह दोनों बहनें खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। 

4 of 7
मोहनलाल, विस्मया - फोटो : सोशल मीडिया
विस्मया
यह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी हैं। अभिनेता मोहनलाल का एक बेटा और बेटी हैं। उनके बेटे का नाम प्रणव है। वह भी साउथ सिनेमा के शानदार कलाकारों में से एक हैं। वहीं मोहनलाल की बेटी विस्मया हमेशा से फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ममूटी, कुट्टी सुरुमी - फोटो : सोशल मीडिया
कुट्टी सुरुमी
कुट्टी सुरुमी अभिनेता ममूटी की बेटी हैं। यह भी फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं। वहीं ममूटी के बेटे दुलकर सलमान साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कुट्टी सुरुमी भले ही फिल्मी पर्दे से दूर रहती हों, लेकिन खूबसूरत में भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बेटी के साथ सत्यराज - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या सत्यराज
यह फिल्म बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज की बेटी हैं। दिव्या सत्यराज एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं। दिव्या सत्यराज के अलावा सत्यराज का एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम सिबिराज है। सिबिराज भी साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेटियों के साथ रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या और सौन्दर्या
यह दोनों साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटियां हैं। यह दोनों फिल्मों से हमेशा दूर रही हैं। सौन्दर्या ने उद्योगपति विशगन वनांगामुडी से शादी की है। वहीं ऐश्वर्या साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता धनुष की पत्नी हैं। ऐश्वर्या और सौन्दर्या खूबसूरत में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें