फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या है मामला? जिसमें सलमान को पेशी से पहले मिली धमकी, फटकार के बाद भी कोर्ट में नहीं हुए पेश

Fri, 27 Sep 2019 05:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Salman Khan - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) को आज काला हिरण शिकार (Blackbuck Poaching Case) मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश होना था। सलमान के वकील ने उनकी ओर से कोर्ट में नियमित हाजिरी माफी की अर्जी पेश की। जोधपुर जिला व सेशन ग्रामीण न्यायालय ने इस अर्जी को स्वीकार किया। जिसके बाद अब इस केस की सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर कर दी गई है। सलमान खान का यह केस काफी पुराना है जिसके बारे में हम आपको बताते हैं...

विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan - फोटो : file photo
साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा था। वहीं बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan
निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है। 

4 of 6
सलमान खान
इस मामले में सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान सलमान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। कहा यह भी जा रहा था कि ऐसा नहीं करने पर दबंग खान की जमानत भी रद्द हो सकती है। सलमान कोर्ट में पेश नहीं हुए और अब केस की सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर गैरी शूटर ने दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते सलमान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' जल्द शुरू होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 29 सितंबर को होगा जिसे लेकर सलमान के प्रशंसक काफी खुश हैं। इसके अलावा सलमान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं। 

यह भी पढ़ें:- पहले फटकार के बावजूद जोधपुर कोर्ट में आज पेश नहीं हुए सलमान, अगली सुनवाई 19 दिसंबर को
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें