फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना इस हाल में जी रहीं, बॉलीवुड छोड़ ऐसे कमा रहीं पैसे

Sat, 16 Jun 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
मिथुन चक्रवर्ती
आज यानी 16 जून को बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे मिथुन दा का बर्थडे है । मिथुन दा ने करीब एक दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया । पिछले कुछ समय से मिथुन ने फिल्मों से दूरी बना ली है । खबरों की मानें तो मिथुन लंबे वक्त से बीमार भी चल रहे हैं । फिलहाल वो अपने बेटे मिमोह की शादी की तैयारियों में बिजी हैं ।
विज्ञापन

2 of 12
हेलेना ल्यूक
मिथुन दा की पर्सनल लाइफ रहस्यों से भरी है । श्रीदेवी और उनके प्यार के किस्से तो जगजाहिर हैं । खबरों की मानें तो मिथुन और श्री ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी । हालांकि ये शादी 3 साल तक ही चली । श्री से पहले भी मिथुन ने दो शादियां की थीं । जी हां, दो शादियां... जानें योगिता बाली के अलावा कौन थीं उनकी पत्नी... 
विज्ञापन

3 of 12
हेलेना ल्यूक
योगिता बाली के बारे में सभी जानते होंगे । मिथुन ने 1979 में योगिता से शादी की थी । जो आजतक उनके साथ हैं । लेकिन योगिता से पहले भी उनकी एक बीवी थी, जिनका नाम हेलेना ल्यूक था । हेलेना भी एक एक्ट्रेस थीं । 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। इसके बाद 1980 में उन्होंने पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया। 

इस लिंक पर जाकर आप हेलेना का फेसबुक अकाउंट देख सकते हैं

4 of 12
हेलेना ल्यूक
कई फिल्म में वो साइड रोल के तौर पर नजर आई थीं। इसके बाद हेलेना दो और फिल्मों 'साथा साथ' और 'एक नया रिश्ता' में काम करते दिखीं । लेकिन हेलेना ज्यादा समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाईं और अचानक गायब हो गईं। फिल्मों में आने से पहले हेलेना एक बड़े दर्द से उभरी थीं।
विज्ञापन

5 of 12
हेलेना ल्यूक
हेलेना से शादी से पहले मिथुन का अफेयर एक्ट्रेस सारिका के साथ था। लेकिन सारिका से ब्रेकअप के बाद अब मिथुन को नए सहारे की तलाश थी। तभी उनकी मुलाकात हेलेना से हुई। दिल फेंक मिथुन को हेलेना से पहली नजर में ही प्यार हो गया। वहीं हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों साथ में समय बिताने लगे।
विज्ञापन

6 of 12
हेलेना ल्यूक
मिथुन जितना हेलेना के प्यार में पागल थे उतना हेलेना नहीं।  स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।'
विज्ञापन

7 of 12
हेलेना ल्यूक
उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं । साथ ही मिथुन हेलेना पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जावेद को लेकर काफी टॉन्ट मारते थे।

8 of 12
हेलेना ल्यूक
ये बात खुद हेलेना ने कबूल की थी। हेलेना ने कहा था, 'मिथुन एक घर में अपने दो कजिन और दो कुत्तों के साथ रहते थे। शादी के बाद मैं भी वहीं रह रही थी। मिथुन के दोनों कजिन उनका पैसा खर्च करते थे। जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। मैंने जब मिथुन से उनके कजिन को अलग करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वो जाना चाहती हैं तो चली जाएं। लेनिक उनके कजिन कहीं नहीं जाएंगे।'

9 of 12
हेलेना ल्यूक
हेलेना ने कहा था, 'पूरे दिन में सिर्फ 4 घंटे ही मिथुन घर में रहते थे। मैं पूरा दिन घर पर उनका इंतजार करती थी। मीडिया में मिथुन और योगिता के अफेयर की बात आने से मुझे काफी धक्का लगा था।' हेलेना संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पैरेंट्स ने उन्हें कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी थी।

10 of 12
हेलेना ल्यूक
शादी के बाद हेलेना काफी परेशान हो गई थीं। हेलेना के लिए ये शादी एक बुरे सपने की तरह थी। 1980 में हेलेना ने मिथुन से शादी की बात मीडिया के सामने बोल दी। इसके बाद मिथुन ने भी इससे इंकार नहीं किया। जल्द ही दोनों के तलाक की भी खबरें सामने आ गईं। हेलेना का कहना था कि आजतक मिथुन ने उन्हें 10 पैसे भी नहीं दिए थे। 

11 of 12
हेलेना ल्यूक
तलाक के बाद उन्होंने मिथुन से कोई एलिमनी मांगी। शादी टूटने के बाद हेलेना मिथुन को दिखाना चाहती थीं कि वो भी एक एक्ट्रेस बन सकती हैं। इसलिए उन्होंने भी फिल्मों में काम करना शुरू किया। लेकिन सफल नहीं हो पाईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेलेना अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं और डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं। 
विज्ञापन

12 of 12
हेलेना ल्यूक
मिथुन और हेलेना अब एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में नहीं हैं। हेलेना की जिंदगी वाकई दर्द भरी रही। हेलेना के फेसबुक अकाउंट पर उनकी कई फोटोज मौजूद हैं। जिन्हें देख लगता है कि वो अब अपनी लाइफ में सेटल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें