सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्मों को बॉलीवुड में टक्कर देने के बारे में सोचता भी नहीं। कोई भी फिल्म मेकर सलमान की फिल्म के दौरान अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता लेकिन भोजपुरी सिनेमा का ये ऐसा सुपरस्टार है जिसके आगे सलमान के फैंस की दीवानगी भी कम है।
विज्ञापन
2 of 5
border
ईद के मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' यूपी-बिहार में 'रेस 3' को टक्कर देती नजर आ रही है। 'बॉर्डर' देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों के बाहर टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में दिखे। यही नहीं कई जगह तो स्थिति संभालनी मुश्किल हो गई और फैंस सिनेमाघरों के गेट तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
3 of 5
border
निरहुआ का ऐसा क्रेज शायद इससे पहले नहीं देखा गया होगा। एक्टर प्रवेश लाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें 'बॉर्डर' देखने के लिए फैन्स का हुजूम उमड़ आया है।
4 of 5
निरहुआ
- फोटो : SELF
प्रवेश लाल के इस वीडियो में फैन्स फिल्म देखने के लिए बाहर इंतजार कर रहे हैं और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगा रहे हैं। निरहुआ के फैंस यही नहीं रुके, उनकी बेसब्री इतनी बढ़ गई कि लोग गेट तोड़कर सिनेमाघरों में घुस गए।
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन माना जा रहा है पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाखों रुपये कमा लिए। देशभक्ति की भावना से प्रेरित इस फिल्म में सैनिकों के परिवारों की जिंदगी को दिखाया गया है।