फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मरीना कुंवर? जिसके नाम से सोनू निगम ने दे दी भूषण कुमार को एक्सपोज करने की धमकी

Tue, 23 Jun 2020 12:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम, मरीना कुंवर, भूषण कुमार - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। इस जंग में एक के बाद एक बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं। इंडस्ट्री का एक खेमा जहां नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कई राज खोल रहा है। तो वहीं दूसरा खेमा सोशल मीडिया को नेगेटिव बताते हुए उससे दूर जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक अलग ही जंग छेड़ दी है। सोनू निगम ने निशाना साधा है सीधे टी- सीरीज के कर्ता धर्ता भूषण कुमार पर।
विज्ञापन

2 of 5
Sonu Nigam - फोटो : file photo
सोनू निगम ने वीडियो साझा करते हुए कई बातें कही हैं। यहां तक कि सोनू ने वीडियो में भूषण कुमार को एक्सपोज करने तक की बात कही है। सोनू ने भूषण कुमार को धमकी देते हुए एक लड़की का नाम लिया। ये लड़की है मरीना कुंवर। सोनू निगम के इस वीडियो से मरीना कुंवर लाइमलाइट में आ गई हैं। अब सोशल मीडिया हो या गूगल हर जगह मरीना को सर्च किया जा रहा है। तो यहां हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं मरीना कुंवर जिनके नाम से सोनू निगम ने गुलशन कुमार को धमकी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
मरीना कुंवर - फोटो : Twitter
मरीना कुंवर एक मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं। मरीना कुंवर उस समय चर्चा में आईं थीं जब साल 2017 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर उन्होंने खुलासा किया था। मरीना ने इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। मरीना ने कहा था कि जब वो राम रहीम के पास गईं तो उन्होंने मरीना को गले लगाया। जिससे वो असहज महसूस करने लगीं थीं। इसके बाद मरीना ने आरोप लगाया था कि राम रहीम ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।
 

4 of 5
मरीना कुंवर - फोटो : Social Media
इतना ही नहीं बल्कि मरीना ने ये भी बताया था कि एक बार राम रहीन उन्हें बेडरूम में ले गए और उनसे कहा कि उन्हें पैसों और किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख राम रहीम को दो साध्वियों के रेप के मामले में दोषी ठहराने के बाद कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद जब राम रहीम को जेल भेजा गया तब मरीना कुंवर ने राम रहीम की करतूतों का चिट्ठा खोला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू निगम, भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में उनकी गलत तरह की खबरें चलवाई जा रही हैं। इसी वीडियो में उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर आरोप लगाते हुए उन्हें समझाइश दी है।

पढ़ें: अभिनेत्री ने वायरल किए सुशांत के वाट्सएप स्क्रीनशॉट्स, चैट में लिखा था- 'टीवी से फिल्मों में आना मुश्किल था'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें