फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुंबन से चर्चा में आईं थीं मल्लिका, फिल्में छोड़ संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति

Wed, 25 Oct 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड में फिल्म 'मर्डर' से पहचान बनाने वाली हॉट एंड सेक्सी मल्लिका शेरावत आज अपना 41वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि उनका असली मल्लिका नहीं बल्कि रीमा लांबा है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मल्लिका रख लिया।
विज्ञापन

2 of 9
मल्लिका शेरावत
मल्लिका ने हिंदी के अलावा इंग्लिश और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है। मल्लिका लंबे अर्से से लाइमलाइट से दूर हैं। एक समय ऐसा भी था जब मल्लिका को बॉलीवुड की सेक्स सिंबल कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से की थी लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मर्डर' से मिली। 

पढ़ें- पोर्नस्टार मिया खलीफा ने शेयर की मदर मैरी की फोटो, भड़के लोगों ने क‌िए ऐसे-ऐसे भद्दे कमेंट
विज्ञापन

3 of 9
मल्लिका शेरावत
इस फिल्म में मल्लिका ने 21 किस सीन देकर तहलका मचा दिया था। फिल्म में मल्लिका के हीरो इमरान हाशमी थे। मल्लिका ने लव स्टोरी के अलावा कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया। 'प्यार के साइड इफेक्ट्स, 'आपका सुरूर' और 'डबल धमाल' उनकी हिट कॉमेडी फिल्में थीं। हॉलीवुड की बात करें तो मल्लिका ने 'हिस्स्‍स्‍स' और 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' में काम किया।

पढ़ें- सलमान खान के लिए असली 'कटप्पा' हैं शेरा, एक इशारे पर कार के आगे 8 km तक दौड़ गए थे

4 of 9
मल्लिका शेरावत
हिसार के एक छोटे से गांव में जन्मीं मल्लिका ने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय किया। लेकिन फिल्मों में आने से पहले भी मल्लिका की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था जिसका जिक्र वो किसी से नहीं करना चाहतीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका एक एयर होस्टेस के तौर पर काम करने लगीं। यहीं उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई।

पढ़ें- 6000 लड़कियों ने 'बाहुबली' को शादी के लिए किया था प्रपोज, सबको ठुकरा थामा इस हीरोइन का हाथ
विज्ञापन

5 of 9
मल्लिका शेरावत
काम के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार और शादी भी हो गई। लेकिन मल्लिका के ऊंचे ख्वाब के आगे ये शादी टिक ना पाई। करण और मल्लिका की शादी करीब एक साल तक चली। इसके बाद उन्होंने करण को तलाक दे दिया। फिल्मों में काम करने के लिए मल्लिका हरियाणा छोड़कर मुंबई आकर बस गईं। कहा तो यह भी जाता है कि मल्लिका का एक बेटा भी है।
विज्ञापन

6 of 9
मल्लिका शेरावत
कुछ समय पहले उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। लेकिन मल्लिका ने कभी अपनी शादी की बात नहीं स्वीकारी। जब मल्लिका ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो उनकी फैमिली काफी नाराज हुई। लेकिन अब मल्लिका के घर वालों ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। फिल्मों में आने से पहले मल्लिका ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ कुछ ऐड्स भी किए थे। 
विज्ञापन

7 of 9
mallika sherawat
मल्लिका की फिल्म 'मर्डर' एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके लिए उन्हें जी सिने अवॉर्ड की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। फिलहाल मल्लिका लंबे अर्से से बॉलीवुड से दूर हैं। वो एक फ्रेंच बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। मल्लिका के ब्वॉयफ्रेंड का नाम साइरिल ऑक्जेनफेंस है। साइरिल पेरिस के ‌एक बिजनेस टाइकून हैं। मल्लिका और साइरिल की पहली मुलाकात पेरिस में ही हुई थी। 

8 of 9
mallika sherawat
धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साइरिल काफी रोमांटिक हैं। वैलेंटाइन डे पर साइरिल ने मल्लिका को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी। खबरों की मानें तो मल्लिका ने साइरिल से पेरिस में ही शादी कर ली है लेनिक इस बात का कोई सबूत नहीं है। साथ ही मल्लिका ने भी इस पर कभी बात नहीं की है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले ये भी खबर आई थी कि मल्लिका शेरावत और साइरिल एक बच्चा प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
मल्लिका शेरावत - फोटो : dfg
तब भी मल्लिका ने इस पर कोई बयान नहीं दिया था। फिलहाल मल्लिका का भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि मल्लिका आखिरी बार फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नजर आई थीं। इस फिल्म में मल्लिका ने नसरुद्दीन शाह, ओमपुरी और अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें