हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 25 अक्टूबर को उनकी किताब 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' रिलीज होगी। इस किताब में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। जिसमें फिल्म 'मिस मालिनी' की एक्ट्रेस निहारिका का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
निहारिका सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन ने निहारिका को पहले से ही ये बता दिया था कि वो अपनी किताब में उनका जिक्र करेंगे। लेकिन निहारिका को ये नहीं पता था कि वो इतना कुछ बता देंगे। जब किताब सामने आई तो निहारिका हैरान रह गईं।
पढ़ें- 11 करोड़ रुपए लेने वाले सलमान खान TRP के मामले में फिसड्डी, इस शो ने मार ली बाजी
विज्ञापन
3 of 7
निहारिका सिंह
निहारिका ने बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में इस बात पर आपत्ति जताई है। निहारिका ने कहा, 'मिस लवली की शूटिंग के दौरान हमारा रिश्ता बना था। ये बात साल 2009 की है। हमारा रिश्ता कुछ महीनों का था। अब वो इसे बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है। इस पर मुझे हंसी आ रही है।'
पढ़ें- PHOTOS: मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मनाया बर्थडे, वैलेंटाइन पर गिफ्ट की थी सबसे महंगी कार
4 of 7
निहारिका सिंह
निहारिका ने आगे कहा, 'वो अपनी किताब बेचना चाह रहे हैं इसीलिए एक महिला का शोषण और अनादर कर रहे हैं। वो अपनी किताब बेचने के लिए तथ्यों में हेर-फेर कर बता रहे हैं। उसने जो कुछ भी लिखा है मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानती। नवाज की ऐसी हरकतों की वजह से ही उसने मुझे रिश्ता खत्म करने के लिए मजबूर किया था।'
पढ़ें- शादीशुदा हैं मल्लिका शेरावत, फिल्में छोड़ विदेश में संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति
विज्ञापन
5 of 7
निहारिका सिंह
निहारिका आगे कहती हैं, 'मैंने हमेशा माना है कि वो एक बेहतरीन एक्टर है। लेकिन उनकी ये एक्टिंग स्किल सिर्फ स्क्रीन पर ही दिखाई देती है असल जिंदगी में नहीं। मुझे उम्मीद है कि वो अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा करेंगे।' निहारिका नवाज के इस खुलासे से बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
6 of 7
निहारिका सिंह
बता दें कि नवाजुद्दीन और निहारिका ने फिल्म 'मिस लवली' में साथ काम किया है। किताब के मुताबिक, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। नवाज ने लिखा था, 'निहारिका ने उन्हें अपने घर मटन खाने के लिए इनवाइट किया। मैं निहारिका के घर पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो घर की चकाचौंध देखकर हैरान था। मेरे पास तारीफ के लिए शब्द नहीं थे। मोमबत्तियों से इसे सजाया गया था।'
वो कहते हैं, 'निहारिका ने सॉफ्ट फॉक्स फर पहना हुआ था, जिसमें वह गॉर्जियस लग रही थी। उसकी खूबसूरती के आगे मोमबत्तियों की रोशनी फीकी लग रही थी और मैं ठहरा गांव का रसिया आदमी। इसलिए मैंने उसे बाहों में भरा और सीधे बेडरूम में ले गया। हम वहां पूरी तरह प्यार में डूब गए। इस तरह मेरा और निहारिका रिलेशनशिप शुरू हुआ। एक ऐसा रिश्ता, जिसके बारे में मैं भी नहीं जानता था कि डेढ़ साल में टूट जाएगा।'