फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: कब शुरू हुए कृति सेनन और कबीर के प्यार के चर्चे? कब-कब मीडिया में एक साथ आईं दोनों की तस्वीरें?

Thu, 26 Dec 2024 01:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Love Life: अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ एक बार फिर उन्हें देखा गया।
विज्ञापन
1 of 7
कृति सेनन-कबीर - फोटो : अमर उजाला
कृति सेनन और कबीर बहिया के डेटिंग की खबरें काफी वक्त से सामने आ रही हैं। बीते दिनों उन्हें दुबई में एक शादी समारोह में साथ देखा गया। इसके बाद अब क्रिसमस दोनों साथ मनाते दिखे। कृति सेनन ने महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के साथ क्रिसमस मनाया, इस दौरान कबीर बहिया भी साथ दिखे। इतना ही नहीं, कृति ने सेलिब्रेशन की तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी शेयर की है, जिसे देख कबीर के साथ उनके अफेयर की खबरों ने आग पकड़ ली है। दावा तो यह किया जा रहा है कि इस तस्वीर के जरिए अभिनेत्री ने अपना रिलेशनशिप कबीर के साथ कंफर्म किया है। जानते हैं कौन हैं कबीर? और पहली बार कब शुरू हुई दोनों के प्यार की चर्चा
विज्ञापन

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी, कृति-नूपुर व अन्य - फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल नए साल के जश्न में दिखे साथ
कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया के अफेयर की चर्चा पहली बार पिछले साल क्रिसमस और नए साल के मौके पर ही शुरू हुईं। दुबई में दोनों साथ नए साल का जश्न मनाते दिखे थे। इस दौरान अभिनेत्री की बहन नूपुर, उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बैन, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी भी मौजूद थे। कबीर और कृति को साथ देख दबती जुबान में दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हुईं।

ये खबर भी पढ़ें:
Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर संग पार्टी करती दिखीं जान्हवी, वेदांग संग दिखीं खुशी, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन

3 of 7
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : सोशल मीडिया
कृति के जन्मदिन पर तेज हुईं चर्चाएं
कबीर और कृति के कथित अफेयर की चर्चाओं को हवा तब मिली, जब दोनों को इस साल ग्रीस में साथ छुट्टियां मनाते देखा गया। अभिनेत्री कृति के जन्मदिन के अवसर पर जुलाई में दोनों छुट्टियां मनाते नजर आए। मायकोनोस के खूबसूरत ग्रीक आइलैंड से दोनों की तस्वीरें लीक हुईं। अपने सोशल मीडिया पर दोनों ने इस एक ही लोकेशन से तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद फैंस ने इनकी डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें:
Devara: जापान ने धमाल मचाने के लिए तैयार जूनियर एनटीआर की 'देवरा', इस दिन से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

4 of 7
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन के एक पोस्ट से तेज हुईं अटकलें
अगस्त में कृति सेनने के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी दोनों के अफेयर की खबरों को हवा दी। कृति ने इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी20 सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में अपने शानदार प्रदर्शन का एक बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "यह एक 'डेडली' एक्ट था! लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉरमेंस से ज्यादा रोमांचकारी कुछ नहीं होता!! प्रशंसकों ने पोस्ट पर लाइक और कमेंट की बौछार कर दी, लेकिन कबीर के कमेंट ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा। कबीर ने लिखा, "मैं मर चुका हूं.. आई एम डैड" इसके साथ ही कबीर ने इमोजी भी लगाई, जिस पर कृति ने लाइक करके जवाब दिया, जिससे डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिली।

विज्ञापन

5 of 7
कृति सेनन, कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम- कृति सेनन, कबीर बहिया
नवंबर में साथ छुट्टियां मनाने रवाना हुए!
फिर आया नवंबर का महीना। कृति सेनन और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को पहली एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के बाद दोनों साथ नजर आए। कैमरे में कैद होते ही दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे देखने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि कृति और कबीर एक साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकले हैं। इसके बाद नवंबर में ही कबीर बहिया का जन्मदिन पड़ा। कृति सेनन ने कथित बॉयफ्रेंड के साथ सेल्फी शेयर करते हुए बर्थडे नोट लिखा। समुद्र किनारे ली गई एक खूबसूरत सेल्फी के साथ कृति ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो 'के'। तुम्हारी मासूमियत और मुस्कान सदा यूं ही बनी रहे'।

विज्ञापन

6 of 7
धोनी के परिवार के साथ कृति ने मनाया क्रिसमस - फोटो : इंस्टाग्राम
दिसंबर में लगने लगे हैं शादी के कयास
दिसंबर का महीना है और एक बार फिर इनके अफेयर के चर्चे शुरू हुए। जनवरी में शुरू हुआ अफेयर की चर्चाओं का सिलसिला दिसंबर तक जारी है और अब तो दोनों की शादी के कयास भी लगाए जाने लगे हैं कि कपल जल्द शादी कर सकता है। हाल ही में दुबई में आयोजित एक शादी समारोह में कृति सेनन शिरकत करने पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कबीर बहिया के किसी करीबी रिश्तेदार की शादी थी। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर बहिया, धोनी की पत्नी साक्षी के कजिन हैं। इस शादी समारोह के बाद अब क्रिसमस पर कबीर और कृति की तस्वीरें सामने आई हैं। कृति ने एक फोटो डाली है, जिसमें वे अपने पैर फ्लॉन्ट कर रही हैं, साथ ही किसी पुरुष के पैरों की झलक भी है। दावा किया जा रहा है कि ये कबीर के ही पैर हैं। इसके बाद फैंस इनकी डेटिंग की खबरों पर पक्की मुहर लगा रहे हैं। हालांकि, कृति और कबीर की तरफ से अभी पुष्टि नहीं हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब चुप्पी तोड़ते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं कबीर बहिया
कबीर बहिया बिजनेसमैन हैं। वे यूके में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे यूके स्थित ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के संस्थापक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। कृति के जन्मदिन पर भी कबीर के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। कहा गया कि कृति ने अपना जन्मदिन कबीर के साथ ही मनाया। 2019 में प्रकाशित 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट' के अनुसार बहिया परिवार की कुल नेटवर्थ 427 मिलियन थी यानी कि लगभग 42.7 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति की कुल नेटवर्थ लगभग 74 करोड़ है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें