फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी स्कूल नहीं जा सकीं कटरीना कैफ, 'भारत' रिलीज से पहले जानिए एक्ट्रेस के 35 अनसुने किस्से

Tue, 04 Jun 2019 07:51 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। वह फिल्म में एक बार फिर 'दबंग खान' यानी सलमान खान के अपोजिट होंगी। फिल्म की स्टारकास्ट बीते कई दिनों से फिल्म की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान सलमान और कटरीना ने कई दिलचस्प किस्से और खुलासे किए। यहां फिल्म 'भारत' के रिलीज होने से एक दिन पहले नजर डालते हैं कटरीना की इन 35 खास बातों पर...
विज्ञापन

2 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
1. कटरीना हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन हैं। 
2. वह हांगकांग में पैदा हुई थीं। 
3. उनका असली नाम Katrina Turquotte है जो फिल्म 'बूम' की प्रोड्यूसर आयशा श्रॉफ के कहने पर कटरीना कैफ किया गया था। 
4. कटरीना के सात बहन भाई हैं, जिसमें चार भाई और तीन बहनें हैं। 
5. कटरीना अपने मां के साए में ही पली हैं। उनके पालन-पोषण में पिता का कोई योगदान नही हैं। 
6. हवाई में 14 साल की उम्र में ही कटरीना ने अपना पहला मॉडलिंग असाइनमेंट साइन किया था। 
7. कटरीना मुंबई आने से पहले लंदन में तीन साल रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
8. कटरीना कैफ कभी भी स्कूल नहीं जा सकीं और मां ही उनकी अध्यापिका रहीं।
9. साल 2004 में कटरीना को तेलुगू फिल्म 'मल्लीस्वरी' के लिए  70 से 80 लाख रुपये बतौर फीस मिले थे। 
10. हिंदी में बोलने में कमजोर कटरीना के लिए फिल्मों में आवाज डब हुआ करती थी। ऐसा फिल्म न्यूयॉर्क तक ही हुआ।
11. कटरीना का सुपरहिट आइटम नंबर 'चिकनी चमेली' दस दिन में शूट हुआ था।
12. कटरीना बहुत ही अंधविश्वासी मानी जाती हैं क्योंकि वह फिल्म रिलीज से पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर, माउंट मैरी चर्च और अजमेर शरीफ पर माथा टेकने जाती रहती हैं।
13. कथित तौर पर, कटरीना को दबंग टूर के लिए 12 करोड़ रुपये फीस दी गई थी।
14. कटरीना कैफ सामजिक कल्याण के कार्यों के लिए भी आगे रहती हैं।  कटरीना की मां एक चैरिटेबल ट्रस्ट चलाती हैं जिसमें उनका बड़ा योगदान है। 

4 of 6
Katrina Kaif - फोटो : file photo
15 सलमान खान के टीवी क्विज शो 10 का दम में कटरीना ने जीती हुई रकम अपनी मां के अनाथालय मर्सी होम के लिए दान कर दी थी। 
16. कटरीना बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। 
17. वह बॉलीवुड की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी बॉर्बी डॉल बनाई गई है। 
18. साल 2015 में लंदन के मैडम तुसाद में उनका वैक्स स्टेचू लगाया गया था।
19. कटरीना और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर स्टारर फिल्म जग्गा जासूस ब्रेकअप की वजह से देरी से बनी। 
20. महेश भट्ट की फिल्म साया के लिए पहले कटरीना को ही साइन किया गया था लेकिन हिंदी ना बोल पाने के चलते फिल्म से हाथ धोना पड़ा। 
21. कटरीना की नागरिकता अभी भी ब्रिटिश ही है। 
विज्ञापन

5 of 6
इसाबेल और कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया
22. कटरीना मशहूर शराब कारोबारी विजय माल्या की किंगफिशर कलेंडर गर्ल रह चुकी हैं। 
23. कटरीना को पेंटिंग करना बेहद पसंद हैं और साथ ही वह शतरंज की अच्छी खिलाड़ी भी हैं। 
24. साल 2008 से 2013 तक कटरीना पांच बार वर्ल्ड्स सेक्सिएट वुमन रह चुकी हैं। 
25. कटरीना का कहना है कि अगर उनके पास सुपरपॉवर हुई तो वह लोगों का दिमाग पढ़ना चाहेंगीं।
26. कथित तौर पर कहा जा रहा था कि कटरीना भारत में अपना एक कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च कर सकती हैं। 
27. फिल्म की प्रमोशन के दौरान कटरीना ने कहा था कि वह आमिर खान के साथ बार-बार काम करना चाहेंगीं।
28. फिल्म धूम 3 के गाने मलंग-मलंग में एक सर्कस परफॉर्मेंस के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo
29. कथित तौर पर कटरीना फिल्म एवेंजर्स के अभिनेता जेरेमी रेनर संग एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए चर्चा में थीं।
30. कटरीना ने साल 2017 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया। यहां उनके 14 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
31. साल 2011 में कटरीना ने माना था कि सलमान खान के साथ उनकी रिलेशनशिप पहली गंभीर रिलेशनशिप थी। 
32. हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस होने के बावजूद कटरीना मुंबई के बांद्रा में बने अपार्टमेंट में किराए पर रहती हैं।
33. साल 2011 और 2013 में कटरीना इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई अभिनेत्री रही थीं। 
34. कटरीना कैफ को अंधेरे से डर लगता है।
35. कटरीना अभी तक 20 से ज्यादा फिल्मी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें