फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' क्यों विवादों में, हाईकोर्ट जाने को मजबूर हुए निर्माता

Sun, 18 Feb 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan Jhanvi Kapoor
कड़ी मशक्कत के बाद सारा को मिली एक फिल्म भी विवादों में जा फंसी हैं। कलह की वजह कोई और नहीं बल्कि फिल्म की टीम ही है। विवाद इतना बड़ गया कि फिल्म की शूटिंग तक रोकनी पड़ी।  ऐसा कहा जा रहा है कि मनमुटाव की शुरुआत तब से हुई थी जब अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर 'केदारनाथ' फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर घोषित कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
kedarnath
प्रोडक्शन हाउस KriArj Entertainment अभिषेक कपूर के इस एनाउंसमेंट से खुश नहीं थे। प्रोड्यूसर्स चाहते थे इस फिल्म से जुड़े किसी भी फैसले में आपस में पारदर्शिता हो लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने फिलहाल फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकने का फैसला लिया है। उनका कहना है जब तक सभी बातें लिखित तौर पर साफ नहीं होंगी तब तक फिल्म की शूटिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 5
kedarnath
आपको बता दें, फिल्म 'केदारनाथ' लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म केदारनाथ में 2013 में आई बाढ़ के बैकड्राप पर है। लेकिन ये फिल्म निर्माता और निर्देशक के विवाद में उलझ गई है। मामला इतना बढ़ गया कि निर्माताओं ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  

4 of 5
kedarnath
ये फिल्म जिस प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही है, वह है क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और टी सीरीज. क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने निर्देशक अभिषेक कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने समय पर फिल्म का प्रोडक्शन नहीं किया और उनका रवैया अनप्रोफेशनल है. अभिषेक कपूर के प्रोडक्शन हाउस GITS (a guy in the sky pictures) द्वारा फैलाई गई जानकारियां गलत और बेबुनियादी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath
को-प्रोड्यूसर्स और GITS के पास कोई अधिकार नहीं कि वो KriArj को फिल्म से निकाले. हम अपने राइट्स के लिए अगले हफ्ते बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे। हमें उम्मीद है कि माननीय कोर्ट हमारे साथ न्याय करेगा। GITS ने अपने काम को सही तरीके से नहीं किया है। फिल्म के प्रोडक्शन में काफी देरी की गई। GITS की वजह से फिल्म को शुरू से ही नुकसान झेलना पड़ा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें