फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब जीतते वक्त प्रेग्नेंट थी पहली मिस इंडिया, पांचवे बच्चे को जन्म देने से पहले रच दिया था इतिहास

Thu, 31 May 2018 09:08 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एस्थर
कुछ दिन पहले ही सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीते 24 साल पूरे हुए हैं। उस वक्त सुष्मिता महज 18 साल की थीं । 1994 में ही सुष्मिता सेन मिस इंडिया भी बनी थीं । इस कॉम्पटीशन में सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को हराकर ये ताज अपने सिर पर सजाया था । सुष्मिता, ऐश्वर्या, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता से पहले भी एक ऐसी सुंदरी थी जिसने मिस इंडिया बनकर इतिहास रचा था । 
विज्ञापन

2 of 8
एस्थर
ये देश की पहली मिस इंडिया थीं । जिनका नाम एस्थर विक्टोरिया अब्राहम था । लेकिन एस्थर का स्टेज का नाम प्रमिला था । एस्थर पहली मिस इंडिया थीं । उनहोंने 1947 में यह खिताब जीता था । एस्थर को यह ताज मोरारजी देसाई ने पहनाया था ।
विज्ञापन

3 of 8
एस्थर
अपने एक इंटरव्यू में एस्थर ने कहा था, 'मिस इंडिया का टाइटल जीतना ठीक था । उस वक्त मेरे लिए इसका ज्यादा महत्व नहीं था । लेकिन 20 साल बाद इसकी अहमियत बढ़ गई थी ।' एस्थर के मिस इंडिया बनने के पीछे दिलचस्प कहानी है ।

4 of 8
एस्थर
एस्थर का जन्म 30 दिसंबर 1916 में हुआ था । उन्हें बचपन से ही एक्टिंग, डांस और थिएटर करने का शौक था । एस्थर मॉडलिंग में भी काफी एक्टिव थीं । उन्हें एक फैशन आइकन माना जाता था । एस्थर साड़ी को भी वेस्टर्न स्टाइल में पहनती थीं ।
विज्ञापन

5 of 8
एस्थर
एस्थर अपनी कॉस्ट्यूम खुद डिजाइन करती थीं । 30 और 40 के दशक में वो फैशन मैगजीन का पॉपुलर फेस हुआ करती थीं । फिल्मों में भी काफी एक्टिव रहती थीं । एस्थर ने 23 साल की उम्र में फिल्म स्टार सैयद हसन अली से शादी की थी । यह सैयद की दूसरी शादी थी ।
विज्ञापन

6 of 8
एस्थर
जब एस्थर ने 1947 में मिस इंडिया कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट किया था तब वो प्रेग्नेंट थीं । एस्थर के चार बच्चे थे और मिस इंडिया कॉम्पटीशन के दौरान वो अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली थीं । एस्थर उस वक्त 31 साल की थीं । एस्थर ने करीब 30 फिल्मों में काम किया है । 
विज्ञापन

7 of 8
एस्थर
इतना ही नहीं एस्थर पहली महिला प्रोड्यूसर भी थीं । एस्थर ने अपने पति के साथ मिलकर सिल्वर प्रोडक्शन के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था । उन्होंने 16 फिल्में प्रोड्यूस की थीं । एस्थर के मिस इंडिया बनने के 20 साल इतिहास ने खुद को दोहराया था । 
विज्ञापन

8 of 8
एस्थर
1967 में एस्थर की बेटी नकि जहां मिस इंडिया बनकर दुनिया के सामने आई थीं । यह पहली मां-बेटी की जोड़ी थी जिसमें दोनों ने ही मिस इंडिया का खिताब जीता था । एस्थर ने आखिरी फिल्म 90 साल की उम्र में की थी । साल 2006 में Thaang नाम की एक फिल्म आई थी । इस फिल्म को अमोल पालेकर ने डायरेक्ट किया था । एस्थर का निधन 2006 में हो गया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें