फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: जितेंद्र से शादी करने वाली थीं हेमा मालिनी, फिर धर्मेंद्र ने किया था ये काम

Sat, 02 May 2020 05:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं जिनका प्यार शूटिंग सेट से शुरू हुआ और शादी के मुकाम तक पहुंचा। ऐसे ही कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी। वेडिंग एनिवर्सिरी के खास मौके पर एशा देओल ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। आज के खास दिन पर हम आपको बताते हैं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
Dharmendra And Hema Malini - फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी बड़े दिलचस्प अंदाज़ में हुई। दरअसल हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अलावा जितेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस बीच ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि जितेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फैसला कर लिया और वो चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हेमा के साथ जीतेंद्र और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त जितेंद्र का अपनी वर्तमान पत्नी शोभा के साथ भी रोमांस चल रहा था। इस बात की पता लगते ही धर्मेंद्र, शोभा को लेकर मद्रास पहुंच गए और वहां शोभा ने कथित तौर पर हंगामा मचा दिया जिससे जितेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई। इसके बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की।

4 of 6
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
बता दें कि हेमा मालिनी से शादी करना धर्मेंद्र के लिए आसान नहीं था क्योंकि वो पहले से ही शादीशुदा था। इसके साथ ही वो अपनी पहली पत्नी को तलाक भी नहीं देना चाहते थे। ऐसे में धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया क्योंकि वो पहले से शादीशुदा थे और हिंदू होने के नाते दूसरी शादी नहीं कर सकते थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
Dharmendra and Hema
गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ऐसी है जिसे दर्शकों ने पर्दे पर भी और असल जिंदगी में भी पसंद किया। इन्होंने तकरीबन 28 फिल्में साथ में की हैं जिनमें अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। इनमें शराफत, राजा जानी, सीता और गीता, पत्थर और पायल, शोले, आजाद, सम्राट, और रजिया सुल्तान जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। याद दिला दें कि हेमा मालिनी जहां ड्रीम गर्ल  के नाम से मशहूर हैं तो वहीं धर्मेंद्र को बॉलीवुड का 'हीमैन' कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dharmendra - फोटो : social media
गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपना करियर शुरू किया था। 'सीता और गीता'  और 'चुपके चुपके'  जैसे फिल्मों से जहां धर्मेंद्र ने कॉमेडी में अपना हुनर दिखाया तो वहीं 'राजा जानी', 'दो चोर', 'ललकार', 'यादों की बारात', 'कीमत', 'लोफर', 'जुगनू', 'चरस' और 'प्रतिज्ञा'  जैसी फिल्मों में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें