Deepika and Ranveer
बता दें कि हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह भी शादी को लेकर उतनी उत्साहित है जितनी एक लड़की होती है। लेकिन जब दीपिका से शादी के बाद जिंदगी में आने वाले बदलावों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह शादी के बाद बदल जाएंगी। साथ ही दीपिका ने अपने पसंदीदा कपल की बात पर भी बड़ी बात कही। दरअसल, दीपिका ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा 'मैं अपने मम्मी-पापा की बड़ी फैन हूं और चाहती हूं कि मेरी भी मैरिड लाइफ मम्मी-पापा जैसी ही हो।'