फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: करीना ने सैफ अली खान के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, खूबसूरती में अनुष्का को दे रहीं टक्कर

Sun, 28 Oct 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और नेहा धूपिया का ये पहला करवाचौथ था । इन तीनों की अपने-अपने पति के साथ करवाचौथ मनाते हुए तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । अब करीना कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं । करीना ने सैफ अली खान की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और अब उनकी फोटो भी सामने आई हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करवाचौथ पर करीना ने लाइट ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना । साथ ही रेड मेकअप में करीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं । करीना की शादी भले ही मुस्लिम परिवार में हुई हो लेकिन वो हर त्योहर को धूम-धाम से मनाती हैं । करीना ने करवाचौथ अपनी करीबी दोस्तों के साथ सेलीब्रेट किया । 

 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
ग्रीन सूट के साथ करीना ने सिल्वर कलर के इयरिंग, गोल्डन चूडि़यां, सिंदूर और लाल बिंदी लगाई थी । जूड़ा बनाए करीना किसी नई-नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं । करीना की करवाचौथ स्पेशल तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने करीना की तारीफ करते हुए कहा था, 'वो बिल्कुल भी डिमांडिंग नहीं है । हम दोनाें साथ में अच्छी जिंदगी गुजार रहे हैं ।' कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपनी 6वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलीब्रेट की थी । साल 2012 में करीना ने अपने से 10 साल बड़े और दो बच्चों के पिता सैफ से कोर्ट मैरिज की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और 'गुड न्यूज' की शूटिंग की तैयारी कर रही हैं । 'तख्त' में करीना के अलावा जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विकी कौशल नजर आएंगे । ये फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें