बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्मों में अपने शानदार एक्शन के अलावा बेहतरीन कॉमेडी रोल करने की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों को जीता है। उनकी कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में साल 1997 में आई फिल्म मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 5
mr. and mrs. khiladi
- फोटो : social media
जी हां, अक्षय कुमार की ये रोमांटिक-कॉ़मेडी फिल्म उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला के अलावा कादर खान, सतीश कौशिक और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की काफी मजेदार कहानी थी। इन सभी कलाकारों के अलावा फिल्म में एक अमेरिकन सूमो रेसलर एम्मानुएल यारब्रो भी थे।
विज्ञापन
3 of 5
mr. and mrs. khiladi
- फोटो : social media
फिल्म में अक्षय कुमार अपनी पत्नी यानी जूही चावला की दूसरी बार शादी होने से बचाने के लिए रेसलर एम्मानुएल यारब्रो से लड़ाई करते हैं। फिल्म में दिखने वाले इस सूमो एक्टर के बारे में क्या आप जानते हैं ? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन है एम्मानुएल यारब्रो ?
4 of 5
Mr. and Mrs. Khiladi
- फोटो : social media
एम्मानुएल यारब्रो का जन्म 5 सितंबर 1964 में हुआ था। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 400 किलो वजन के साथ उनका नाम दुनिया के सबसे बड़े एथलीट के तौर पर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वह भारतीय सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
बताया जाता है कि एम्मानुएल यारब्रो का लंबी बीमारी के चलते 21 दिसंबर 2015 को निधन हो गया। फिल्मों के अलावा एम्मानुएल यारब्रो बतौर सूमो रेसलर भी कई पुरस्कार जीत चुके थे।