फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul-Athiya: अथिया ने दुबई में केएल राहुल के साथ मनाया नए साल का जश्न, फैंस ने बताया दुनिया की बेस्ट जोड़ी

Sun, 01 Jan 2023 09:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बी-टाउन के ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने नए साल का जश्न अपने करीबी लोगों के साथ मनाया। इस लिस्ट में अथिया शेट्टी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल और दोस्तों के साथ दुबई में न्यू ईयर का जश्न मनाया। काले आउटफिट में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही थी। सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने कुछ तस्वीरेंं साझा की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। 
Bigg Boss 16: विकास मनकतला ने बताया कैसा रहा बिग बॉस में उनका सफर, इस कंटेस्टेंट को बताया गहरा दोस्त
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फोटोज में दोनों अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के अलावा अथिया ने भी अपने दोस्तों की ओर से शेयर की गईं फोटोज की स्टोरी साझा की हैं। इन तस्वीरों में अथिया केएल राहुल के साथ अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। वहीं, इस पार्टी में बहुत सारी लाल रंग की लाइट भी दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
दोस्तों के साथ केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
इन फोटोज पर अब फैंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ''सुपर जोड़ी''। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ''दुनिया की बेस्ट जोड़ी''। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं''। इसके अलावा बहुत से यूजर्स इन फोटोज पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। 
Filmy Wrap: फिर उठी उर्फी की गिरफ्तारी की मांग और Jr NTR की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन की खबरें
विज्ञापन

4 of 4
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अथिया और राहुल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट भी करते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी 'धारावी बैंक' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में पुष्टि की थी कि दोनों की शादी जल्द ही होगी। हालांकि उन्होंने किसी तारीख की पुष्टि नहीं की थी।
Ranveer Singh: नए साल पर सदमे में रणवीर सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट देखकर लोग बोले- सर्कस देख ली क्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें