इन दिनों बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खूब बातें हो रही हैं। धीरे-धीरे दोनों अपने रिलेशन को खुलकर दुनिया के सामने ला रहे हैं । अक्सर मलाइका और अर्जुन साथ में पार्टी करते और डेट पर जाते दिखते हैं । ये दोनों कलाकार अब मीडिया के कैमरों से नहीं डरते और हेलो-हाय करके आगे बढ़ जाते हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
malaika arora arjun kapoor
इन दोनों स्टार्स ने अभी तक खुलकर अपने रिश्ते काे मीडिया के सामने नहीं कबूला है । जब भी इनके रिश्ते के बारे में सवाल किया जाता है तो दोनों इग्नोर कर देते हैं । हाल ही में एक क्रिकेटर ने इन दोनों के रिश्ते की पोल खोल दी है। जी हां, दोनों के प्यार की हवा क्रिकेट जगत को भी लग चुकी है ।
विज्ञापन
3 of 6
kl rahul malaika arora
दरअसल, क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या 'कॉफी विद करण 6' में पहुंचे थे । यहां दोनों क्रिकेटर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए । केएल राहुल ने बताया कि वो बॉलीवुड की हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा पर मरते थे ।
4 of 6
pandya kl rahul
केएल राहुल कहते हैं कि उन्हें पहले मलाइका बहुत पसंद थीं लेकिन अब वो उनका क्रश नहीं रहीं । इस पर करण जौहर ने केएल राहुल ने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ । इस पर केएल राहुल कहते हैं, 'क्योंकि अब वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
pandya kl rahul
केएल राहुल के इस खुलासे के बाद मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ छिपाने को रह नहीं जाता है । खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन ने मुंबई में एक घर खरीद लिया है । पिछले दिनों मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के साथ नया साल मनाया था ।
मलाइका का हाथ पकड़े नजर आए अर्जुन ने संजय कपूर के घर पर एंट्री ली थी । संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी । इस फोटो के कैप्शन में संजय कपूर ने लिखा था- 'फैमिली' । फोटो को देख ऐसा लगा कि संजय कपूर ने भी मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को मंजूरी दे दी है।