लंबे इंतजार के बाद आखिर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ईद के मौके पर इस फिल्म को भाईजान की तरफ से फैंस के लिए एक तोहफे के रूप में देखा जा रहा था। मगर, जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो लग रहा है कि फैंस को 'भाई' का तोहफा खास पसंद नहीं आया है। किसी का भाई किसी की जान का पहले दिन का कलेक्शन खुद इसकी गवाही दे रहा है।