मंगलवार रात मनोरंजन जगत के लिए एक बुरी खबर लेकर आई। कई फिल्मी गानों को अपनी आवाज दे चुके मशहूर गायक केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सिंगर ने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सिंगर की मौत से हर कोई स्तब्ध है। देर रात केके के निधन की खबर सामने आते ही पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अपने चेहेत सिंगर के यूं अचानक चले जाने दुखी है और उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केके भले भी आज हमसे दूर जा चुके हों,लेकिन उनके गीत हमेशा उनकी मौजूदगी का अहसास कराते रहेंगे। आइए महान सिंगर की याद में जानते हैं उनके टॉप 10 गानों के बारे में-