केके की टीम का किया धन्यवाद
तामरा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"हम इस तस्वीर में सभी खूबसूरत इंसानों को धन्यवाद देना चाहते थे कि उन्होंने डैड के साथ उनकी सभी यात्राओं में और उनके शो में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यादगार बना दिया। मैंने हितेश अंकल से कहा; मां, नकुल और मैं अंतिम क्षणों में डैड के लिए नहीं थे, अलविदा कहने को भी नहीं मिला, लेकिन हम सभी बहुत खुश थे कि वह उनके साथ थे। जब से वह डैड से जुड़े, उनका तनाव दूर हो गया।"