ऑल मेंस आर...ये कहावत हर मर्द पर सटीक बैठती है और बॉलीवुड के पत्नीव्रता शाहरुख भी इससे निजात नहीं पा पाए। अपने पहले प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने वाले शाहरुख इंडस्ट्री में अपने पत्नीव्रता अंदाज को लेकर मशहूर हैं।
एक बार शाहरुख के साथ भी ऐसा हो चुका है जब शूटिंग के दौरान उन्हें शर्मसार होना पड़ गया था। जानिए आखिर क्या हुआ था जो शाहरुख चोरी छिपे कुछ ऐसा काम करते पकड़े गए जो उन्हें नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
2 of 8
शाहरुख खान और गौरी खान
बात 'दीवाना' फिल्म की शूटिंग की है। उन दिनों शाहरुख और गौरी की भी शादी को कुछ दिन हुए थे। शाहरुख सेट पर बिजी रहते थे और नई नवेली गौरी घर पर उनका इंतजार किया करती थी। फिल्म की हीरोइन थी मरहूम दिव्या भारती, जिनकी खूबसूरती के चर्चे उन दिनों आम थे।
विज्ञापन
3 of 8
शाहरुख खान और दिव्या भारती
संयोग ये रहा कि शाहरुख को दिव्या भारती के साथ कुछ बेहद रोमांटिक सीन देने पड़ गए। शाहरुख ने रोमांटिक सीन दिए और दिव्या भी सहज भाव से वो सीन करने के लिए राजी हो गई।
लेकिन उस शॉट के बाद शूटिंग पर ही कुछ ऐसा हो गया जो शाहरुख कभी भूल नहीं सकते।
4 of 8
ऋषि कपूर
अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथी कलाकार रहे ऋषि कपूर ने ये राज खोला था। दरअसल फिल्म में ऋषि के किरदार के मरने के बाद ही दिव्या की जिंदगी में शाहरुख की एंट्री होती है।
ऋषि ने कहा कि उस दिन शाहरुख शूटिंग के बाद दिव्या और अपने रोमांटिक फोटोज का एल्बम देख रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि कुछ देर में क्या होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 8
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख इन तस्वीरों को देख रहे थे कि अचानक पीछे से उनकी नई नवेली पत्नी गौरी सेट पर आ धमकीं। शाहरुख जिनकी 10-15 दिन पहले ही गौरी से शादी हुई थी, उन्हें देख कर एकदम घबरा उठे।
शाहरुख को घबराया देख देख ऋषि कपूर और अमरीश पूरी उनकी तरफ मुड़े और उन्हें रिलेक्स करने को कहा लेकिन शाहरुख की घबराहट नहीं दूर हुई।
विज्ञापन
6 of 8
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख स्टाफ से चिल्लाकर कहने लगे कि एल्बम को छिपा दो। उन्हें डर था कि कहीं गौरी ये तस्वीरें न देख लें। जब ऋषि कपूर ने पूछा कि गौरी देख लेगी तो क्या हो जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
ऋषि कपूर
शाहरुख ने कहा कि गौरी इन तस्वीरों को देख उनसे नाराज हो जाएंगी। ऋषि के लिए ये बेहद नई बात थी। वो विनोद स्वभाव से मुस्कुराने लगे। उन्होंने कहा कि डरो मत, अभी तुम नए हो....कुछ दिनों में तुम्हें और गौरी को इसकी आदत हो जाएगी। यही इंडस्ट्री का दस्तूर है।
उस वक्त मामला रफा दफा हो गया लेकिन आज भी ऋषि शाहरुख को उस वक्त की घबराहट का हवाला देते हुए चिढ़ाते हैं। हालांकि बाद में शाहरुख का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा लेकिन जल्द ही ये अफेयर भी अफवाह साबित हुआ। शाहरुख आज भी बीवी के लिए उतने ही दीवाने हैं जितने 'दीवाना' के समय थे।