सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट बस चंद दिन ही दूर है। इसस पहले फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिला है। इस फिल्म का गाना 'येंतम्मा' आज रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही जबरदस्त तरीके से वायरल भी हो रहा है। गाने में सलमान खान, राम चरण और वेंकटेश लुंगी डांस करते नजर आ रहे हैं।