फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: शाहरुख की 'जवान' के ओटीटी अधिकार खरीदने को भिड़ीं दिग्गज कंपनियां, जानिए कौन है रेस में सबसे आगे

Tue, 04 Apr 2023 02:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान ने इस साल फिल्म 'पठान' के जरिए धांसू कमबैक किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर चांदी कूटी। अब किंग खान की अगली फिल्म 'जवान' लगातार चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पूरे होने के आखिरी चरण में है और यह अपने तय समय पर ही रिलीज होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले यह फिल्म ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस फिल्म के ओटीटी अधिकारों को लेकर तमाम प्लेटफॉर्म के बीच जंग छिड़ी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई दिग्गज ओटीटी कंपनियां इस फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स से बातचीत करने में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि शाहरुख की पठान ने ताबड़तोड़ कमाई की है। ऐसे में सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को उम्मीद है कि यह फिल्म उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। और उनकी व्यूअरशिप में एक बड़ा उछाल आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post
फिल्म में एक तो शाहरुख खान की मौजूदगी अपने आप में फिल्म चलने की वजह है। दूसरा इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ, दोनों इंडस्ट्री के सितारे हैं। ऐसे में हर ओटीटी प्लेटफॉर्म यह आस लगाए बैठा है कि इस फिल्म के अधिकार खरीदने के बाद उनकी व्यूअरशिप में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि शाहरुख की जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में नयनतारा, संजय दत्त और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। साथ ही दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है।
Vijay Varma: विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया के बीच 'टमाटर' कनेक्शन! सुर्खियों में एक्टर का ताजा रिएक्शन

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk
यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। ऐसे में पूरी संभावना है कि दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाएगा। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख खान की 'जवान' भी 'पठान' जैसी सफलता दोहराएगी। कुल मिलाकर हर ओटीटी प्लेटफॉर्म इस फिल्म के अधिकार खरीदने की कवायद में जुटा है। 
Mahhi Vij: माही विज ने चार साल की बेटी तारा का किया मेकओवर, भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' के ओटीटी राइट्स की रेस में नेटफ्लिक्स सबसे आगे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसकी झोली में डील जाती है। आपको बता दें कि 'जवान' दो जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान बेहद उत्साहित हैं। 
Boney Kapoor: लोगों को नहीं पसंद आया बोनी कपूर का यह अंदाज, गिगी हदीद के साथ इस पोज को बताया 'ओछी हरकत'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें