फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग हुई खत्म, सलमान का धांसू लुक हुआ वायरल

Sat, 03 Dec 2022 08:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय से उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं। सलमान अगले साल 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, सलमान की आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद दबंग खान ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नया लुक भी साझा किया है। फैंस को उनका लुक काफी पसंंद आ रहा है। 
Shraddha Arya: बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोल हुईं श्रद्धा आर्या, अभिनेत्री ने इस अंदाज में दिया करारा जवाब
विज्ञापन

2 of 4
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में सलमान को दाढ़ी और लंबे बालों में देखा जा सकता है। फोटो में वह स्टाइलिश जैकेट और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग पूरी हुई...किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर आ रही है।' इस लुक को शेयर करने के बाद हर तरफ भाईजान यानी सलमान की चर्चा हो रही है। फैंस अपने फेवरेट सितारे को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
किसी का भाई किसी की जान के सेट पर विजेंदर सिंह और कास्ट के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड धवस्त होने वाले हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई के स्वैग की बात ही कुछ और है।' वहीं, बहुत से यूजर्स इस फोटो पर फायर इमोजी शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। 
Triumph Tiger 1200: अभिनेता अमित साध ने खरीदी ये धांसू एडवेंचर मोटरसाइकिल, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अगले साल सलमान इस फिल्म के अलावा 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। इस बार 'टाइगर' की इस कड़ी का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले रिलीज हुई एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
Bhediya Box Office Collection: 'भेड़िया' का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, नौवें दिन भी 50 करोड़ तक नहीं पहुंची कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें