बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन फिल्म की स्टार कास्ट से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं, अब बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। सलमान ने बॉक्सिंग चैंपियन के 37वें जन्मदिन के अवसर पर तस्वीर साझा कर उनका फिल्म में स्वागत किया है।