फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ Day 2 Collection: ईद के दिन भी 20 करोड़ के पार जाते नहीं दिख रहे सलमान, बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत

Sat, 22 Apr 2023 11:21 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
निर्माता, अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की पहले दिन की ओपनिंग बहुत ही खराब रहने के बाद उनके प्रशंसकों की निगाहें अब दूसरे दिन पर टिकी हैं। ईद के दिन सलमान खान के प्रशंसकों का सैलाब सिनेमाघरों पर दिखने की उम्मीद फिल्म के वितरक और प्रदर्शक लगाए बैठे हैं, लेकिन शुरुआती रुझान अब भी बहुत अच्छे नहीं हैं। सलमान की पिछली फिल्म ‘भारत’ ने रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसका शनिवार को 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: सामजी ने अबकी सलमान की उड़ाई गिल्लियां, ईद पर दिवाली नहीं मना सकेंगे भाईजान


 
विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मार्केटिंग एजेंसी का गुणा भाग
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज पर हिंदी फिल्म जगत की निगाहें पिछले तीन महीने से टिकी हुई हैं। इस साल अब तक रिलीज फिल्मों में ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को छोड़कर कोई भी फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई है। अजय देवगन निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘भोला’ के बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने से फिल्मों की मार्केटिंग करने वाली एजेंसियों को भी काफी बड़ा झटका लगा है। ‘भोला’ की रिलीज के समय मार्केटिंग एजेंसियों ने इसकी स्टार रेटिंग बढ़ाने के लिए काफी बड़ी रकम खर्च की थी और वैसा ही कुछ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ भी करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की किस्मत का फैसला रविवार तक हो जाएगा और अगर ये फिल्म रिलीज के पहले तीन दिन में 50 करोड़ रुपये भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नहीं कमा पाई तो इसका सोमवार के बाद लड़खड़ाना तय होता दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कभी ईद कभी दिवाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सलमान खान की साख का सवाल 
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ निर्देशक फरहाद सामजी को लगातार तीसरी फिल्म है जिसे लेकर दर्शकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अक्षय कुमार की सुपरफ्लॉप फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और उसके बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज ‘पॉप कौन’ ने भी फरहाद सामजी की ब्रांडिंग को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पहले फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के नाम से निर्माता साजिद नाडियाडवाला बनाने वाले थे लेकिन बाद में ये फिल्म सलमान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स के नाम से बनाने का फैसला किया।

4 of 5
भारत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
भारत’ का कलेक्शन बना पहला पैमाना 
शुरुआती रुझानों के अनुसार पहले दिन फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का कलेक्शन करीब 12.50 करोड़ रुपये के आसपास होता दिख रहा है। सलमान खान की अब तक रिलीज हुई फिल्मों में 15 फिल्मों ने 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है। इस लिस्ट में सबसे निचली पायदान पर मौजूद फिल्म ‘रेडी’ ने पहले दिन 13.15 करोड़ रुपये कमाए थे। सलमान की अब तक रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड फिल्म ‘भारत’ के पास रहा है जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 31 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 22.20 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ‘भारत’ बुधवार 5 जून 2019 को रिलीज हुई थी और इसने पांच दिन के पहले वीकेंड में ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सलमान टॉप 10
पहले दिन की कमाई के हिसाब से सलमान की टॉप 10 फिल्में इस प्रकार हैं:
 
 फिल्म   पहले दिन की कमाई (करोड़ रुपये में)
 भारत (2019)      42.30
 प्रेम रतन धन पायो (2015)   40.35
 सुल्तान (2016)   36.54
टाइगर जिंदा है (2017)            34.10
एक था टाइगर (2012)  32.93
रेस 3 (2018)        28.50
बजरंगी भाईजान (2015)    27.25
किक (2014)   26.40
 दबंग 3 (2019)       24.50
बॉडीगार्ड (2011)    21.60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें