फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde: फेलियर पर पूजा हेगड़े का छलका दर्द, बोलीं- कुछ देर आप रो सकते हो

Wed, 26 Apr 2023 10:27 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगडे़ - फोटो : social media
पूजा हेगडे़ साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हालांकि वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म से पहले एक्ट्रेस सर्कस, मोहन जोदड़ो जैसी फिल्मों में आईं थी, जो कि फ्लॉप रही थीं। पूजा ने हाल ही में लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
फ्लॉप फिल्मों पर पूजा ने कही यह बात
दरअसल, हाल ही में पूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जहां भी अच्छा होता है, वहां बुरा भी होता है। मैं केवल एक बेहतर एक्ट्रेस के रूप में सामने आई हूं। मैंने अपने ऊपर काम किया है और उसे ज्यादा निखारा है। हर फिल्म की अपनी एक किस्मत होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
पूजा ने फिल्मों में दिया 100 प्रतिशत
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बतौर एक अभिनेत्री क्या मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया? सिर्फ यही मेरे कंट्रोल में है। मैं एडिट टेबल पर नहीं बैठी हूं। मैं फिल्म नहीं लिख रही हूं। मैं एक एक्ट्रेस हूं और मैं सिर्फ यह सुनिश्चित कर सकती हूं कि मैं अपना 100 प्रतिशत दे रही हूं। मैंने अभी तक की सभी फिल्मों और किरदारों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

4 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
फ्लॉप फिल्मों पर आप कुछ वक्त रो सकते हैं
एक्ट्रेस ने फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर कहा कि हमें हमेशा पॉजिटिव चीजें लेनी चाहिए। भले ही आपको बुरा लगता है, लेकिन फिर भी यह आपकी फिल्म है, आप इसके बारे में क्या कर सकते हैं?आप इसको लेकर कुछ वक्त के लिए रो सकते हैं, फिर आप आगे बढ़ जाते हैं। 

Diljit Dosanjh: कोचेला के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों पर भड़के दिलजीत, पंजाबी में दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आई हैं पूजा
आपको बता दें कि पूजा हेगड़े की हाल ही में रिलीज मल्टीस्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बीते चार दिनों में 78 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। 

Birthday Special: शानदार डांस, बड़े भाई संग पर्दे पर रोमांस, तारीफ के साथ विवादों से भी घिरी रहीं मीनू मुमताज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें