मीनू मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीनू मुमताज की निजी जिंदगी पर गौर फरमाए तो वह 12 जून 1963 को फिल्ममेकर एस अली अकबर संग शादी के बंधन में बंधी थीं। ब्याह के एक साल बाद ही उन्होंने बड़े पर्दे से किनारा कर लिया। इसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें सामने आईं और जांच के बाद पता चला कि वह ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि, ऑपरेशन हुआ और वह सफल भी रहा। ट्यूमर को मात देने के बाद मीनू ने कनाडा का रुख कर लिया, लेकिन 23 अक्टूबर, 2021 को उनके निधन की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मीनू को कुछ समय पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था, इसके बाद उन्हें इंफेक्शन हो गया और तबीयत के लगातार नासाज होने की वजह से उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।