फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार को अपनी मौत का पहले से हो गया था आभास, किया था चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 04 Aug 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
किशोर कुमार
किशोर कुमार हरफनमौला स्टार थे जिन्होंने सिंगिंग से लेकर एक्टिंग, प्रोडक्शन, म्यूजिक और डायरेक्शन में अपनी कला के जौहर दिखाए। उनके टैलेंट पर हर कोई फिदा था। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत आज भी करोड़ों लोगों के लिए अनमोल लेगेसी का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी
विज्ञापन

2 of 5
किशोर कुमार
किशोर कुमार का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। क्या आप जानते हैं कि किशोर कुमार को पहले ही अपनी मौत का आभास हो गया था ? इसका खुलासा एक इंटरव्यू में उनके बेटे अमित कुमार ने किया था। अमित कुमार का कहना था कि उनके पिता की सिक्स्थ सेंस काफी कमाल की थी और उसी से उन्हें अपनी मौत का आभास हो गया था।



ये भी पढ़ें - मुश्किल वक्त में सलमान बने थे इंदर कुमार का सहारा, पूरे परिवार की ऐसे की थी मदद
 
विज्ञापन

3 of 5
किशोर कुमार
अमित कुमार ने कहा था, 'उस दिन उन्होंने सुमित को स्वीमिंग के लिए जाने से रोक दिया था और वो इस बात को लेकर भी काफी चिंतित थे कि कनाडा से मेरी फ्लाइट सही वक्त पर लैंड करेगी या नहीं। उन्हें हार्ट अटैक संबंधी कुछ लक्षण तो पहले से ही दिख रहे थे लेकिन एक दिन उन्होंने मजाक किया कि अगर हमने डॉक्टर को बुलाया तो उन्हें सच में हार्ट अटैक आ जाएगा...और अगले ही पल उन्हें सच में अटैक आ गया।'

ये भी पढ़ें - हर हीरो के लिए खतरा बन गया था ये सुपरस्टार, मिली ऐसी मौत सकपका गए थे सभी
 

4 of 5
किशोर कुमार
' जब उन्हें ये अटैक आया उस वक्त वो अपनी पत्नी यानि मां लीना चंद्रावरकर से बात कर रहे थे और खूब हंस रहे थे। लीना को लगा कि वो मजाक कर रहे हैं, लेकिन असल में कुछ और ही था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोर कुमार
किशोर कुमार ना तो सिगरेट पीते थे और ना ही शराब। उनका मानना था कि एक सिंगर के लिए शराब और स्मोकिंग जहर है। उन्हें पार्टियों से सख्त नफरत थी...लेकिन विडंबना देखिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले किशोर कुमार हार्ट अटैक का शिकार हो गए थे।

ये भी पढ़ें - 'कृष्णा' बनकर पॉपुलर हुआ था ये एक्टर, ग्लैमर की दुनिया से दूर आज कर रहा ऐसा काम गर्व करेंगे आप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें