किशोर कुमार
- फोटो : Social Media
1946 में की थी करियर की शुरुआत
दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में की थी। उन्होने फिल्म शिकारी से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके बड़े भाई ने अशोक कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा दोनों ने भाई-भाई, दूर का राही, चलती का नाम गाड़ी और बंदी में साथ काम किया। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर कुमार का बहुत बड़ा हाथ है।