बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार की 4 अगस्त को बर्थ एनिवर्सिरी है। किशोर दा को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किशोर दा का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन 1987 में हुआ। आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।