फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऐसे समय बिता रहीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

Sat, 24 Apr 2021 06:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, अंकिता लोखंडे, श्रुति हासन - फोटो : Instagram
महाराष्ट्र में कोविड 19 की स्थिति अच्छी नहीं हैं ऐसे वहां सख्ती से कोरोना के नियमों का पालन हो रहा है। फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में कई सितारे मालदीव और गोवा जैसी जगहों पर वेकेशन मनाने निकल गए हैं वहीं कुछ घर पर ही रहकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि ये स्टार्स फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। तो चलिए आज आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि कैसे लॉकडाउन में वक्त गुजार रही हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां।
विज्ञापन

2 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : Instagram
कीर्ति कुल्हारी

फिल्म 'पिंक' से अपनी जबरदस्त अदायगी का परिचय देने वाली कीर्ति कुल्हारी इन दिनों उत्तराखंड के गढ़वाल में प्रकृति का आनंद ले रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की है जिसमें उन्होंने बताया कि वो 'मीटाइम' यानी खुद को समय दे रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
श्रुति हासन - फोटो : Instagram
श्रुति हासन

साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाने वाली श्रुति हासन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पर काफी ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो नेट ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके 'मीन गर्ल' वाले लुक की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक डेनिम जैकेट पहने भी तस्वीर साझा की है जिसमें वो काफी प्यारी लग रही हैं।

 

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
दीया मिर्जा

जल्द ही मां बनने वाली अभिनेत्री दीया इन दिनों अपनी प्यारी तस्वीरों को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो क्यूट से पपी को गले लगाए हंसती नजर आ रही हैं। वहीं पपी भी उन्हें देखकर खुश दिख रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपनी बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें वो सफेद ड्रेस में साइलेंट लुक देती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें