मधुर भंडारकर की विवादों से घिरी फिल्म इंदु सरकार जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें लीड रोल निभाने वाली कीर्ति कुल्हारी का मानना है कि देर से ही सही, लेकिन अब उनका समय आ गया है। फिल्म में उनके किरदार द्वारा हकलाने के बारे में उन्होंने कहा कि, "फिल्म में हकलाना एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि उस समय लोगों की आवाज दबाई गई थी इसलिए इसे सिंबोलिक तौर पर किया गया है।"
विज्ञापन
2 of 8
कीर्ति
कीर्ति फिल्म इंडस्ट्री में नई नहीं हैं, शैतान और पिंक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्म पिंक में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीतने वाली कीर्ति ने हाल ही में कहा है, ‘इंदु सरकार मेरे लिए जरूरी बदलाव लाने वाली फिल्म है।'काली आंखों वाली कीर्ति का जन्म 30 मई 1985 में मुंबई में हुआ था। मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएट यह अदाकारा मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 8
कीर्ति
बचपन से ही एयर होस्टेस बनने की इच्छा रखने वाली कीर्ति ने फिल्मों में कदम रखने के बारे में कभी नहीं सोचा था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कुछ एड फिल्मस् की और तब उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ बढ़ी। पिंक में सशक्त अभिनय से ही कीर्ति को फिल्म इंडस्ट्री में जगह मिली। अब वो इंदु सरकार में मेन लीड में दिखाई देंगी। इंदु सरकार एक हाई क्लास ड्रामा फिल्म है। कीर्ति ने अपना रोल अडरप्ले किया है जो लोगों में विश्वास बनाने के लिए जरूरी था।
4 of 8
मधुर भंडारकर कीर्ति कुलहारी
मिडल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाली कीर्ति ने कभी बिकनी न पहनने और किसिंग सीन न करने की कसम खाई है। खिचड़ृी-द मूवी से फिल्मों में शुरुआत की थी। कीर्ति ने 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी। फिल्म पिंक की स्क्रीनिंग के दौरान मधुर भंडारकर ने कीर्ति से मुलाकात की और इंदू सरकार के प्लॉट पर बातचीत कर बाद में इस पर काम शुरु किया। फिल्म में कीर्ति काफी मजबूत लीड रोल निभा रहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कीर्ति
कीर्ति 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें बैडमिंटन खेलने और खाना बनाने का शौक है। कीर्ति ने बैटमिंटन की नैशनल लेवल की खिलाड़ी रही हैं। कीर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा से जानती थी कि स्ट्रॉन्ग एक्टिंग उनका प्लस पॉइंट है और इसी के जरिए वो इस भागती हुई इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाएंगी। थिएटर का उनका अनुभव इंदु सरकार में बहुत महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
6 of 8
इंदु सरकार
कीर्ति ने बताया कि उनके पिताजी आपातकाल के समय बहुत वक्त तक छुप कर रहे थे। गौरतलब है कि उस समय पुरुषों की नसबंदी की जा रही थी। फिलहाल लगातार बढ़ते विवाद के बाद मधुर भंडारकर इंदु सरकार में डिस्क्लेमर डालने के लिए तैयार हो गए हैं। इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का 70 फीसदी हिस्सा काल्पनिक है। कीर्ति कुल्हाड़ी का कैरेक्टर भी काल्पनिक ही है।
विज्ञापन
7 of 8
इंदु सरकार
कीर्ति ने गिप्पी गरेवाल के साथ देसी रॉकस्टार और बब्बू मान के साथ पंजाबी एलबम्स में भी काम किया है। एक्टर अजय देवगन और सैफ के साथ भी एडस् किए हैं। इस फिल्म में कीर्ति हकलाती हुई नजर आएंगी। उनका कहना है कि फिल्म के लिए इंदु सरकार(एक कैरेक्टर) का हकलाना बेहद जरूरी है। इस हकलाने के बीच ही इंदु सरकार अपनी सही आवाज खोज पाएंगी।
यह फिल्म उस समय पर बनी है जब 1975 में PM इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी। सशक्त अभिनेत्री सुप्रिया विनोद इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। संजय गांधी के रोल में नील नितिन मुकेश जान फूंकते दिखेंगे। इसमें अनुपम खेर भी एक जबरदस्त रोल में दर्शकों के सामने आएंगे।