फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kirti Kulhari: इंटीमेट सीन में एक्स हसबैंड ने की थी कीर्ति कुल्हारी की मदद, बोलीं- मैं सहज नहीं थी लेकिन...

Wed, 16 Nov 2022 01:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : insta
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपनी काबिलियत के दम पर सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा वह उस समय चर्चा में आ गईं थीं, जब उन्होंने अपने पति साहलि सहगल से अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि अभिनेत्री और उनके एक्स हसबैंड के बीच अब भी रिश्ते काफी सहज हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कीर्ति कुल्हारी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें साझा की और साथ ही बताया कि कैसे पूर्व पति साहिल सहगल ने सीरीज 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' में इंटीमेट सीन करने में उनकी मदद की थी।
 

Deepika-Ranveer: रणवीर सिंह को सता रही दीपिका की याद, अभिनेत्री के लाइव सेशन के दौरान पूछ डाला निजी सवाल

विज्ञापन

2 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : insta
कीर्ति कुल्हारी की सीरीज 'फॉर मोर शॉट्स' की तीसरा सीजन भी कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। अब एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस सीरीज में इंटीमेट सीन करते हुए सहज नहीं थीं लेकिन इसमें उनके हसबैंड साहिल सहगल ने काफी मदद की थी।
 

Govinda Naam Mera: थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा’, जानें कब देख सकेंगे आप

विज्ञापन

3 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : insta
कीर्ति कुल्हारी कहती हैं कि 'मेरी शादी साल 2016 में हुई थी और मेरे हसबैंड साहिल ने वाकई में मेरा काफी साथ दिया', उन्होंने कहा 'वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो कहें कि तुम स्क्रीन पर किस नहीं कर सकती या इंटीमेट सीन नहीं दे सकती, जबकि इंडस्ट्री में ऐसा है जो मुझे भी बहुत रूढ़िवादी लगता है। कीर्ति कुल्हारी आगे कहती हैं कि 'किरदार की जो जरूरत है उसके हिसाब से ढलने में मुझे आत्मविश्वास दिलाया और सपोर्ट किया'।
 

LSC: ओटीटी रिलीज के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करने वालों पर भड़के मानव विज, कहा- आपकी बेवकूफी की वजह से...

4 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति कुल्हारी कहती हैं कि 'फॉर मोर शॉट्स' में बोल्ड सीन्स को देखने का हर किसी लड़की का अपना नजरिया है। कुछ को इसमें झिझक थी तो कुछ को फर्क नहीं पड़ रहा था। अपने बारे में अभिनेत्री कहती हैं कि मैं सहज स्थिति में थी और सीन में  खुली आंखों से घुसती जा रही थी। आज मेरे लिए सेक्स आइडिया नॉर्मल हो गया है लेकिन उस समय ऐसा नहीं था, क्योंकि मैं जिस तरह से बड़ी हुई हूं कि मैं इंटीमेट सीन करने में सहज नहीं थी।
 

Dipika Kakar: ‘खुद डिजाइनर ड्रेस पहन ननद को बेकार कपड़े पहना दिए’, सबा के रिसेप्शन लुक पर ट्रोल हुईं दीपिका

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया
कीर्ति कुल्हारी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने खुद को मजबूत बनाया है और इसमें भी उनके पति साहिल का काफी सपोर्ट रहा है। अभिनेत्री कहती हैं कि साहिल ने मुझे बताया कि कैसे दूसरी शादी के सवालों से डील करना है। कीर्ति कुल्हारी कहती हैं कि वह बहुत ही भावुक इंसान थीं और आज भी उन्होंने अपनी संवेदनशीलता बनाए रखी है, हालांकि अपने अंदर से इमोशनल  हाइपर सेंसिटिव इमोशनल इंसान को जाने दिया है, भावुक होना समस्या नहीं है, हालांकि अगर आप यह नहीं जानते कि इससे कैसे डील करना है तो यह आपके लिए समस्या हो सकती है'। वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति कुल्हारी ने उरी, पिंक और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई है।
 

Video: रैंप वॉक करते वक्त डगमगाए पाक अभिनेत्री के कदम, वायरल वीडियो देख अपने ही देश में उड़ने लगा मजाक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें