संजय मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता संजय मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह सहजता से किसी भी तरह की भूमिका निभा सकते हैं। भले ही वह ज्यादातर सहायक भूमिका में या मल्टी-कास्ट फिल्म में दिखाई दिए हों, लेकिन फिर भी एक छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। फिल्म में छोटे किरदार से भी उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म में मुख्य अभिनेता कौन है, संजय मिश्रा अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय कौशल से छाप छोड़ जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि संजय मिश्रा ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 33 साल की उम्र में की। उनकी पहली फिल्म ओह डार्लिंग, ये है इंडिया थी।