किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूं टूट गई पहली शादी
आज अनुपम खेर और किरण खेर को आदर्श जोड़ी माना जाता है। दोनों शुरुआत में अच्छे दोस्त थे। हालांकि, प्यार वाली बात नहीं थी। दरअसल किरण खेर जिस थिएटर ग्रुप से जड़ी थीं, उसी ग्रुप में अनुपम खेर भी थे। दोनों ने कई प्ले में साथ काम किया। शायद उस वक्त तक इन दोनों को ही नहीं पता होगा कि आगे चलकर ये दोनों पति-पत्नी बनेंगे, क्योंकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। अनुपम खेर 1979 में अरेंज मैरिज कर चुके थे, लेकिन वह इस रिश्ते में खुश नहीं थे। किरण की शादी 1980 में मुंबई के एक व्यवसायी गौतम बेरी से हुई थी, जो केवल पांच साल तक चली। चंडीगढ़ के बाद मुंबई में किरण खेर और अनुपम खेर दोनों स्ट्रगल कर रहे थे। इसी बीच ऐसा लम्हा आया, जब इन्हें प्यार का अहसास हुआ। ऐसे में दोनों ने रिस्की फैसला लिया। अनुपम खेर अपनी पत्नी से तलाक ले चुके थे। इसके बाद किरण खेर और उनके पति भी समझ गए कि अब उनकी शादी नहीं चल पाएगी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1985 में किरण ने अनुपम के साथ शादी की। किरण ने तलाक लेने पर कहा कि पहली शादी में प्यार नहीं बचा था, इसलिए अलग होने का फैसला लिया। बता दें कि किरण का अपनी पहली शादी से एक बेटा है, जिसका नाम सिकंदर है।