फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेजल से पहले 6 हीरोइनों को डेट कर चुके हैं युवराज सिंह, 'मोहब्बतें' वाली एक्ट्रेस साथ चला लंबा अफेयर

Mon, 10 Jun 2019 04:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kim, Yuvraj and Deepika - फोटो : file photo
मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने संन्यास का एलान किया है। युवराज का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनका बॉलीवुड से गहरा नाता है। युवराज ने तीन साल पहले हेजल कीच (Hazel Keech) से शादी की थी। हालांकि हेजल से पहले युवराज का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। इन एक्ट्रेस में दीपिका पादुकोण से लेकर प्रीति जिंटा का नाम शामिल है। जानिए शादी से पहले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। 
विज्ञापन

2 of 6
yuvraj singh, kim sharma - फोटो : file photo
युवराज सिंह की सबसे चर्चित जोड़ी 'मोहब्बतें' फिल्म से चर्चा आने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रही। युवराज और किम करीबन 4 साल तक साथ रहे। 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि युवराज की मां शबनम सिंह किम को पसंद नहीं करती थीं। युवराज ने मां की बात मानी और उनका साथ छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
yuvraj singh, deepika - फोटो : file photo
साल 2007 में युवराज सिंह अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी से वो खास चर्चा में रहे और ज्यादातर भारतीय महिलाओं के चहेते बन गए थे। दीपिका पादुकोण के साथ युवी की नई रोमांटिक जोड़ी की चर्चा होने लगी। दीपिका, युवराज का मैच देखने स्टेडियम पहुंचने लगीं लेकिन जल्द ही ये जोड़ी टूट गई। युवराज से अलग होने के बाद दीपिका का अफेयर रणबीर कपूर के साथ रहा, हालांकि दीपिका ने बीते साल रणवीर सिंह से शादी रचाई।

4 of 6
yuvraj singh, preity zinta - फोटो : file photo
दीपिका के साथ जोड़ी टूटने के बाद युवराज सिंह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के करीब आए। इसके पीछे का कारण था आईपीएल। प्रीति जिंटा 'किंग्स इलेवन पंजाब' टीम की सहमालकिन हैं और युवराज उनकी टीम में शामिल थे। मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, हालांकि दोनों ने इसे महज दोस्ती करार दिया लेकिन मैदान के बाहर चर्चाएं कुछ और ही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
yuvraj singh, riya sen - फोटो : file photo
युवराज सिंह हमेशा महिलाओं के बीच दुलारे रहे हैं। एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी युवराज सिंह के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों साथ-साथ काफी दिखे हालांकि अपने रिश्ते पर दोनों ने कभी कुछ नहीं बोला। बाद में यह जोड़ी भी अलग हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yuvraj and Minissha Lamba - फोटो : file photo
युवराज सिंह की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रोमांस यहीं पर खत्म नहीं हुआ। कई और चर्चित अभिनेत्रियां हैं जिनके रोमांस की कहानियां इस धाकड़ बल्लेबाज के साथ जुड़ीं। इनमें अदाकारा मिनीषा लांबा और सुपर मॉडल आंचल कुमार के नाम भी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें