फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग से पहले हफ्ते भर सेल्फ क्वारंटीन में रहेगा ये सुपरस्टार, सोमवार से शुरू हो जाएगा सेट बनाने का काम

Sun, 14 Jun 2020 02:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की रिलीज हुई पिछली फिल्म 'दबंग 3' में बल्ली सिंह का किरदार निभाने वाले कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। सुदीप अपनी अगली फिल्म 'फैंटम' की शूटिंग एक जुलाई से शुरू करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद यह कन्नड़ भाषा की पहली बड़ी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग शुरू हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
kiccha sudeep - फोटो : social media
कन्नड़ सिनेमा की खबर रखने वाले स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक 15 जून से ही हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में इस फिल्म के लिए सेट तैयार किया जाना शुरू हो जाएगा। फिल्म के निर्माता मंजूनाथ गौड़ा ने बताया है कि यह फैसला प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता और निर्देशक से बातचीत करने के बाद लिया है। तेलंगाना सरकार ने भी हाल ही में फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन

3 of 5
Sudeep Kiccha - फोटो : social media
मंजूनाथ का कहना है कि उन समेत सीमित क्रू, सुदीप, फिल्म के निर्देशक अनूप भंडारी और कुछ और लोगों के साथ वह 21 जून से सात दिनों के लिए सबसे अलग थलग रहना शुरू कर देंगे। सेल्फ क्ववारंटीन का ये पीरियड खत्म होने के बाद शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। शूटिंग शुरू करने की तैयारियों के बारे में मंजूनाथ ने बताया कि शूटिंग करने के दौरान उन सभी गाइडलाइंस को फॉलो किया जाएगा जो तेलंगाना सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए जारी की हैं।

4 of 5
किच्चा सुदीप
शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर एक डॉक्टर और दो नर्सों की भी व्यवस्था की गई है। फिल्म के निर्माता यह भी ध्यान रखेंगे कि कम से कम लोगों के साथ सेट पर किस तरह से काम किया जा सकता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
मंजूनाथ बताते हैं कि लाइटमैन, मेकअप आर्टिस्ट और सेट पर छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों को उनका काम खत्म होते ही छुट्टी दे दी जाएगी ताकि सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का सहजता से पालन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें