विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरा गाना हिंदी लिरिक्स के साथ रिलीज किया गया है, इसमें जैकलीन और किच्चा सुदीप गाने का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी साथ में काफी बढ़िया लग रही है। इस गाने को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने गाया है। गाना की बीट्स काफी शानदार हैं, जो आपको डांस करने पर मजबूर कर देंगी। गाने को लेकर जैकलीन ने कहा था, 'ये बहुत ही अलग गाना है, जिसे करने में मुझे मजा आया। इस गाने का म्यूजिक काफी अच्छा है, जो एक बहुत बढ़िया डांस नंबर बनेगा। वहीं, इसका हुक स्टेप सिंपल और काफी अच्छा है।'