देश के नामी परिवारों की कहानियों में आम जनता की काफी दिलचस्पी होती है। यही वजह है कि फिल्म निर्माता भी इन किस्से-कहानियों को फिल्म का रूप देना पसंद करते हैं। एक बार फिर दर्शक एक बड़े बिजनेस परिवार की कहानी को पर्दे पर देख सकेंगे। यह बिजनेस परिवार है टाटा परिवार। जल्द ही टाटा परिवार पर फिल्म बनने वाली है। इसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इस प्रतिष्ठित परिवार की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स साथ आए हैं।