Kiara Adani: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। कियारा की कई धांसू फिल्में आने वाली हैं, जिनमें से कुछ फिल्में बॉलीवुड की हैं तो वहीं कुछ फिल्में साउथ की हैं। आइए जानते हैं किन धमाकेदार फिल्मों में कियारा नजर आएंगी।
कियारा आडवाणी के पास कई आगामी प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वे नजर आने वाली हैं। इस लिस्ट में निर्देशक फरहान अख्तर की डॉन 3, राम चरण के साथ फिल्म गेम चेंजर, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म वॉर 2 और हो सकता है कि कियारा भूल भुलैया 4 का भी हिस्सा बन सकती हैं।
गेम चेंजर
राम चरण की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। काफी लंबे समय बाद फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। फिल्म का गाना पहले ही धूम मचा चुका है। गेम चेंजर में राम चरण आईएएस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वो बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह पहली बार है जब राम चरण और कियारा आडवाणी एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी
डॉन 3
डॉन 3 का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इस बार डॉन में डॉन की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के अलावा कियारा आडवाणी की एंट्री भी हो गई है। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी अभी तक इसकी कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन हो सकता है कि यह फिल्म 2025 को रिलीज हो जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार फिल्म की कहानी में डॉन कैसे बना डॉन पर बेस्ड होगी।
भूल भुलैया 4
इन सभी फिल्मों के अलावा कियारा भूल भुलैया 4 में भी नजर आ सकती हैं। कियारा फिल्म भूल भुलैया 2 में भी थीं। भूल भुलैया 3 की आपार सफलता के बाद ही यह जानकारी सामने आई थी कि फिल्म का चौथा भाग भी आएगा। हालांकि फिल्म निर्माता-निर्देशकों की ओर से फिल्म के चौथे भाग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर भूल भुलैया 4 आती है तो जाहिर सी बात है कि उसमें कियारा नजर आ सकती हैं। Pushpa 2 The Rule: पुष्पा 2 ने साउथ की कई फिल्मों को दी पटकनी, जानिए कितने करोड़ रुपये रही इन फिल्मों की कमाई