फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली को टक्कर देने आ रही ममूटी की फिल्म 'मामगम', मलयालम सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा बजट

Mon, 10 Jun 2019 07:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mamangam - फोटो : social media
बाहुबली सीरीज की दोनों सुपरहिट फिल्मों ने अखिल भारतीय सिनेमा का जो ट्रेंड शुरू किया है, उसकी नई कड़ी में जुड़ी है मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी की नई फिल्म, 'मामगम'। 'मामगम' मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है और इसकी कहानी सन 1695 के आसपास हुई घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
mamangam - फोटो : social media
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके और 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके ममूटी की यह पहली फिल्म है, जो एक साथ हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू में बन रही है। 17वीं सदी की कहानी कहती फिल्म 'मामगम' में ममूटी एक रहस्मयी किरदार में दिखेंगे और फिल्म में उनके कई रूप दिखाई देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
mamangam - फोटो : social media
एम पद्मकुमार के निर्देशन में बन रही 'मामगम' इस साल दीवाली के करीब रिलीज होने जा रही है। इसके निर्माता वेणु कुनाप्पिली बताते हैं, ‘'मामगम' केरल में होने वाला कुंभ जैसा एक त्योहार है जो भरतपुजा नदी के किनारे हर 12 साल पर हुआ करता था।'

4 of 5
Unni and Mammootty on Jawa - फोटो : Instagram
'इसे कराने वाले राजा का पूरा कुनबा जब इस्लाम धर्म ग्रहण कर सऊदी अरब चला गया तो इस साम्राज्य पर कब्जा करने वालों के खिलाफ स्थानीय जनता ने 280 साल तक संघर्ष किया। मामगम इसी संघर्ष के गुमनाम नायकों की कहानी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mammootty On Jawa Classic - फोटो : Instagram
फिल्म 'मामगम' का सबसे बड़ा आकर्षण इसके स्टंट सीन होंगे और ममूटी इसमें दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट्स कलारीपयट्टू का चौंका देने वाला प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के स्टंट दृश्यों का निर्देशन हिंदी सिनेमा के मशहूर स्टंट निर्देशक शाम कौशल कर रहे हैं। फिल्म में ममूटी के अलावा बाल कलाकार अचुतन, सुदे नायर, सिद्दीक आदि नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें