फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी ने दुल्हन की तरह घूंघट में किया रैंप वॉक, ऑफ शोल्डर ब्लाउज में दिखाया सिजलिंग अवतार

Sat, 30 Jul 2022 11:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
disha patani - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। इस समय उनकी फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसको दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल एक्ट्रेस इस समय अपने लेटेस्ट ग्लैमरस शूट से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दिशा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें रैंप वॉक करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
disha patani - फोटो : insta
घूंघट किए दुल्हन की तरह लगीं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उसमें एक्ट्रेस को शिमरी लहंगे में रैंप पर वॉक करते देखा जा सकता है।  दुल्हन की तरह घूंघट लिए दिशा कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। वीडियो देखने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी की इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आप बहुत खूबसूरत हो। वहीं दूसरे ने लिखा- स्टनिंग लुक। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी दिल और फायर वाले इमॉटिकॉन्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में दिशा के इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें "एक विलेन रिटर्न्स" को लेकर रिलीज से पहले जितना बज देखने को मिला था, फिल्म उस तरह से सिनेमाघरों में पहले दिन ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। इसकी रिलीज डे ओपनिंग देखने से लग रहा है कि इसका बॉक्स ऑफिस पर सफर मुश्किल हो सकता है। 'एक विलेन रिटर्न्स' को करीब 80 करोड़ की लागत में बनाया गया है और इस हिसाब से पहले दिन तकरीबन 7 करोड़ की कमाई का आंकड़ा देखते हुए लग रहा है कि लागत निकालने के लिए इस फिल्म को जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें